• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

August Bank Holiday List: अगस्त में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्टियों का पूरा कैलेंडर

जुलाई का महीना खत्म होने जा रहा है। इसी के साथ नए महीने अगस्त की शुरुआत हो रही है। ऐसे में अगस्त में कई दिन आ रहे हैं, जिस दिन बैंकों की छुट्टियां रहे...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 25 Jul 2024 11:49:09 AM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jul 2024 01:20:30 PM (IST)
August Bank Holiday List: अगस्त में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्टियों का पूरा कैलेंडर
रक्षाबंधन के कारण 19 अगस्त को बैंक बंद रहेंगे। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. आरबीआई हर महीने बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर देता है।
  2. अगस्त के महीने में त्योहारों के कारण 9 दिन बैंक बंद रहेंगे।
  3. इसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार शामिल हैं।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। August Bank Holiday List: हर महीने हमें बैंक से जुड़ा कोई ना कोई काम जरूर होता है। कई सारे ऐसे काम होते हैं, जिनके लिए बैंक जाने की जरूरत पड़ती है। हालांकि, डिजिटल दुनिया में अधिकतर काम ऑनलाइन हो ही जाते हैं।

फिर भी यदि आपको किसी काम के लिए बैंक जाना पड़ रहा है, तो पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी हो जात है कि बैंक खुला भी है या नहीं। इसके लिए हर महीने आरबीआई की तरफ से महीने की शुरुआत से पहले ही बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी जाती है, जिसे देखकर आप यह पता लगा सकते हैं किस दिन बैंक खुले रहेंगे और किस दिन बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कि अगस्त में किस दिन बैंक हॉलिडे है।


naidunia_image

अगस्त की बैंक हॉलिडे लिस्ट

  • 4 अगस्त, रविवार - अगस्त के महीने में 9 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। 4 अगस्त को रविवार की छुट्टी होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 10 अगस्त, शनिवार - 10 अगस्त को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 11 अगस्त, रविवार - 11 अगस्त के दिन रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस - 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस होने के कारण राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। इस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 18 अगस्त, रविवार - 18 अगस्त के दिन भी बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन रविवार का अवकाश रहेगा।
  • 19 अगस्त, रक्षाबंधन - 19 अगस्त के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाने वाला है। इस कारण उत्तराखंड, दमन और दीव, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 24 अगस्त, शनिवार - 24 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 अगस्त, रविवार - 25 अगस्त को भी रविवार की छुट्टी होने के कारण पूरे देश में बैंकों में काम बंद रहेगा।
  • 26 अगस्त, जन्माष्टमी - 26 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा। इस कारण अंडमान और निकोबार, पंजाब, झारखंड, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, दमन और दीव, नागालैंड, चंडीगढ़ तमिलनाडु, उत्तराखंड, उड़ीसा, सिक्किम, गुजरात, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।