• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मई में चार रविवार और दो शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 8 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें लिस्ट

अगले महीने 14 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। देश में अलग-अलग जगहों पर आठ दिन बैंकों में ताले लगे रहेंगे।लोकसभा चुनाव की वोटिंग के कारण मई में तीन दिन क...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 27 Apr 2024 06:54:56 PM (IST)Updated Date: Sat, 27 Apr 2024 07:03:04 PM (IST)
मई में चार रविवार और दो शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 8 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें लिस्ट
Bank Holiday in May 2024

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Bank Holiday in May 2024: अगले महीने 14 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। देश में अलग-अलग जगहों पर आठ दिन बैंकों में ताले लगे रहेंगे। इसके अलावा चार रविवार और दो शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। मई महीने की शुरुआत ही अवकाश के साथ होने वाली है।

बैंक हॉलिडे से होगी महीने की शुरुआत

1 मई को महाराष्ट्र और मई दिवस के कारण बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, कोलकाता, कोच्चि, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

चुनाव के कारण 3 दिन इन शहरों में बैंक रहेंगे बंद

लोकसभा चुनाव की वोटिंग के कारण मई में तीन दिन कुछ शहरों में बैंकों में अवकाश रहेगा। 7 मई को अहमदाबाद, भोपाल, पणजी एवं रायपुर, 13 मई को श्रीनगर और 20 मई आम चुनाव के चलते बेलापुर एवं मुंबई में बैंक बंद रहेंगे।


ऑनलाइन बैकिंग के जरिए काम निपटा सकेंगे

बैंकों के हॉलिडे के बावजूद ऑनलाइन और एटीएम के जरिए लेनदेन का काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का असर नहीं पड़ेगा।

मई की बैंक हॉलिडे लिस्ट

तारीख बंद रहने का कारण कहां बंद रहेंगे
1 मई महाराष्ट्र दिवस/मई दिवस बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और त्रिवेंद्रम
5 मई रविवार सभी जगह बैंक बंद रहेंगे
7 मई लोकसभा चुनाव अहमदाबाद, भोपाल, पणजी और रायपुर
8 मई रवींद्रनाथ टैगोर जयंती कोलकाता
10 मई अक्षय तृतीया बेंगलुरु
11 मई दूसरा शनिवार सभी जगह
12 मई रविवार सभी जगह
13 मई लोकसभा चुनाव श्रीनगर
16 मई स्टेट डे सिक्किम
19 मई रविवार सभी जगह
20 मई लोकसभा चुनाव बेलापुर और मुंबई
23 मई बुद्ध पूर्णिमा अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर
25 मई चौथा शनिवार सभी जगह
26 मई रविवार सभी जगग