Bank Holidays in February 2023: हर महीने बैंकों की कुछ छुट्टियां होती हैं। अगला महीना फरवरी का होगा। जिसके शुरू होने में कुछ दिन बचे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने फरवरी में प्राइवेट और सरकारी बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। अगर आपको बैंक से जुड़े कुछ वर्क है तो हॉलिडे की सूची जानना बहुत जरूरी है, ताकि समय रहते काम पूरा कर सकें।

फरवरी में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?

दूसरे व चौथे शनिवार और सभी रविवार को मिलाकर 10 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। कुल 6 छुट्टियां 4 रविवार और दो शनिवार की रहेंगी। देशभर के राज्यों में अलग-अलग त्योहार मनाए जाएंगे। जिनमें गुरु रविदास जयंती, लुई-नगाई-नी और महाशिवरात्रि शामिल हैं।

राज्यों में अलग-अलग दिन छुट्टी

फरवरी में बैंकों की छुट्टियां प्रदेशों और क्षेत्रों के अनुसार अलग-अलग होंगी। त्योहारों के कारण विभिन्न राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। RBI की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rbi.org.in/ पर जाकर छुट्टियों की लिस्ट चेक कर सकते हैं।

फरवरी 2023 में बैंकों की छुट्टियां

30-31 जनवरी को बैंकों की हड़ताल

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कहा कि यूनियन फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने दो दिवसीय अखिल भारतीय बैंक हड़ताल की घोषणा की है। जिसके कारण SBI की सर्विसेज प्रभावित हो सकती है। ये हड़ताल 30-31 जनवरी को रहेगी। इन दो दिनों में से एक भी दिन छुट्टी वाला नहीं है। इसलिए बैंक से जुड़े काम पहले से निपटा लें।

Posted By: Kushagra Valuskar

Calculator
Calculator
  • Font Size
  • Close