
वॉशिंगटन। नेटवर्क इक्विपमेंट बनाने वाली दुनिया की बड़ी कंपनियों में शुमार सिस्को सिस्टम्स जल्द ही अपने 14 हजार कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। यह कंपनी के ग्लोबल वर्कफोर्स का करीब 20 फीसद है।
टेक्नोलॉजी न्यूज साइट सीआरएन ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। इस साल छंटनी का ऐलान करने वाली सिस्को दुनिया की तीसरी बड़ी कंपनी है। इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट और एचपी इंक भी नौकरियों में कटौती का ऐलान कर चुकी हैं।
बताया जा रहा है कि कैलिफोर्निया के सैन जोस की कंपनी सिस्को अगले कुछ हफ्तों में जॉब्स में छंटनी का ऐलान कर सकती है। यह छंटनी उसकी कुल वर्क फोर्स के चार फीसद के बराबर है। इससे पहले फरवरी में एचपी इंक ने कहा था कि वह 2016 के अंत तक 3,000 जॉब्स कट करेगी।
लुसियाना में बाढ़ से आठ मरे, 40 हजार घर डूबे
दरअसल, कंपनी खुद को हार्डवेयर से सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में बदलना चाहती है। 30 अप्रैल तक कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 70 हजार से ज्यादा थी। हालांकि, सिस्को ने इस रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
गौरतलब है कि माइक्रोसॉफ्ट ने जुलाई में घोषणा की थी कि कंपनी अगले 12 महीने में 2,850 जॉब्स खत्म करेगी। इसे आगे बढ़ाकर 4,700 तक लेजाने की योजना है।
भारत पर भी पड़ेगा असर
सिस्को की छंटनी का असर भारत पर भी पड़ेगा क्योंकि कंपनी का ऑपरेशन देश में काफी व्यापक है। 1995 में भारत में ऑपरेशन शुरू करने वाली सिस्को के यहां सात रीजन में सेल्स ऑफिस हैं।
गुजरात में मिलीं स्तनधारियों की सबसे प्राचीन अस्थियां
सिस्को का बेंगलुरू स्थित ग्लोबल डेवलपमेंट सेंटर, अमेरिका के बाद कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा सेंटर है। सिस्को की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार उसके कुल कर्मचारियों की संख्या 71,833 है। कंपनी का सालाना राजस्व करीब 3.30 लाख करोड़ रुपए है।