
मल्टीमीडिया डेस्क। इस त्योहारी सीजन में यदि आप ऑनलाइन या ऑफलाइन शॉपिंग करने जा रहे हैं, तो जरा संभलकर खरीदारी करें। यह तय करें कि कहीं आप रिटेलर चाल में फंसकर ज्यादा शॉपिंग तो नहीं कर रहे हैं।
प्रलोभन वाली कीमतें
कई दुकानों में दुकानदार इस स्ट्रेटजी को लागू करते हैं और ग्राहक जाने-अंजाने उसमें फंस जाते हैं। रिटेलर जानबूझकर 500 रुपए और 1,100 रुपए को प्रोडक्ट के बीच में 1,000 रुपए की कीमत एक उत्पाद रखते हैं। ऐसे में 1,000 रुपए के उत्पाद को अच्छा सौदा मानकर ग्राहक के खरीदने की अधिक संभावना होती है। इस प्रलोभन में आप महंगे उत्पाद को किफायती समझकर खरीद लेते हैं।
चेकआउट काउंटर पर छोटी चीजें
आपने अक्सर देखा होगा कि चेकआउट काउंटर पर कम कीमत वाले पर्स, एसेसरीज, सामान, नाश्ता और चॉकलेट की तरह छोटे आइटम रखे होते हैं। वे वहां एक खास कारण से रखा जाता है। लंबी शॉपिंग के बाद आपमें आत्म-नियंत्रण करने की शक्ति कम हो जाती है और इस बात की अधिक संभावना है कि आप उसे खरीद लें।
'चाय में चीनी को लेकर भी शिकायत करते हैं यात्री, पत्नी मानते हैं मुझे'
इसलिए दिया जाता है बैग
क्या आपने कभी सोचा है कि सुपरमार्केट में जाते ही आपको तुरंत एक बैग क्यों दिया जाता है? पहला, जब आप चीजों को अपने हाथ में रखते हैं, तो संभावना होती है कि आप कम चीजों को खरीदेंगे। दूसरा, वे आपके नुकसान से बचने के पूर्वाग्रह से खेलते हैं। मतलब जब आप किसी चीज को लंबे समय तक अपने पास रखते हैं, तो उन्हें खोने का आपको अधिक एहसास होता है। इसलिए अपनी जरूरत की खरीदारी करने के लिए बैग को नहीं लें।
डायनेमिक प्राइसिंग
अधिकांश ऑनलाइन रिटेलर्स इस चाल का उपयोग करते हैं। वे मांग के अनुसार अलग-अलग ग्राहकों के लिए अलग-अलग कीमतों की पेशकश करते हैं।
इसका मतलब यह है कि यदि आप लंबे समय से किसी वेबसाइट पर हैं, तो आपको ऊंची कीमत पर प्रोडक्ट की पेशकश की जाएगी। इसके उलट कम समय के लिए साइट पर रहने वाले कस्टमर को कम कीमत पर सामान की पेशकश की जा सकती है।
इसका कारण यह है उपयोगकर्ता ब्राउजिंग और खर्च करने के पैटर्न को ऑनलाइन रिटेलर्स ट्रैक करते हैं। इससे बचने के लिए ब्राउजिंग कुकीज को हटा दें और एकाउंट से लॉग आउट करें।
अरुणाचल CM को सोनिया ने नहीं दिया समय, 15 मिनट में मिला PM का वक्त
जरूरी चीजें सबसे अंत में
ग्रॉसरी स्टोर या सुपरमार्केट में जरूरी खाद्य वस्तुओं को आमतौर पर अंत में रखा जाता है, ताकि आप अन्य आकर्षक सामानों को गलियारे से देखते हुए गुजरें। ऐसे में कई बार कोई चीज खरीदने का आपका कोई इरादा नहीं था या वह आपकी खरीदारी की सूची में नहीं थी, तो भी आप उन्हें खरीद लेंगे। अक्सर ऐसा देखा भी गया है।