• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Edible Oil Portal: तेल के दाम होंगे कम, केंद्र सरकार का पोर्टल तैयार, मिलेंगे कई फायदे

Edible Oil Portal: एडिबल ऑयल पोर्टल पर हर सप्ताह के आंकड़े जारी होंगे। जिससे गड़बड़ी में कमी आएगी।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Mon, 27 Sep 2021 04:05:40 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Sep 2021 04:05:40 PM (IST)
Edible Oil Portal: तेल के दाम होंगे कम, केंद्र सरकार का पोर्टल तैयार, मिलेंगे कई फायदे

Edible Oil Portal: तेल की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। पेट्रोल-डीजल से लेकर सोया और सरसों तेल सबके दाम आसमान छू रहे हैं। अब नागरिकों को जल्द राहत मिलने वाली है। सरकार ने खाने की तेल की जमाखोरी से बचाने के लिए खास प्लानिंग की है। केंद्र ने एडिबल ऑयल पोर्टल लॉन्च किया है। जिसकी शुरुआत आज (सोमवार) से हो गई है। इस वेबसाइट पर तिलहन के दाम और स्टॉक की विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी। साथ ही हफ्ते का अपडेट भी मिलेगा।

पोर्टल से ट्रांसपेरेंसी बढ़ेगी

एडिबल ऑयल पोर्टल पर हर सप्ताह के आंकड़े जारी होंगे। जिससे गड़बड़ी में कमी आएगी। इसके लिए उप्तादकों को भी लॉगिन आईडी बनानी होगी। सरकार के विभाग इसकी निगरानी करेंगे। केंद्र का कहना है कि इससे ट्रांसपेरेंसी बढ़ेगी और तेल के दाम भी नियंत्रण में रहेंगे।


स्टॉक का डिस्क्लोजर दे सकते हैं

बिजनेसमैन और इंडस्ट्री इसके जरिए अपने स्टॉक का डिस्क्लोजर दे सकते हैं। जिसके प्रदेश सरकार देखेगी। सरकार एडिबल ऑयल पोर्टल के लिए शुक्रवार को एक बैठक बुलाई थी। जिसमें वेबसाइट को लेकर ट्रेनिंग दी गई और सारी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस मीटिंग में संयुक्त सचिव और प्रदेशों के खाद्य सचिव और फूड कमिश्नर शामिल हुए। बैठक में एडिबल ऑयल प्रोसेसिंग अस्सोसिएशन्स के अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस बैठक में तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई।