• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काम की खबर: 6 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को सौगात, ईपीएफओ ने बढ़ाई पीएफ पर ब्याज दरें

EPFO Interest Rate मार्च 2022 में EPFO ने 6 करोड़ से कर्मचारियों के लिए साल 2021-22 के लिए EPF पर ब्याज को घटाकर 4 दशक के निचले स्तर 8.1 प्रतिशत कर दि...और पढ़ें

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sat, 10 Feb 2024 12:29:06 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Feb 2024 12:29:06 PM (IST)
काम की खबर: 6 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को सौगात, ईपीएफओ ने बढ़ाई पीएफ पर ब्याज दरें

पीटीआई, नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने शनिवार को देश के करोड़ों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। EPFO ने साल 2023-24 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर 3 साल की उच्चतम ब्याज दर 8.25 प्रतिशत तय कर दी है। गौरतलब है कि बीते साल मार्च 2023 में EPFO ने 2022-23 के लिए ब्याज दर को 8.10 प्रतिशत से मामूली बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत कर दिया था।

2021-22 में निचले स्तर थी ब्याज दरें

मार्च 2022 में EPFO ने 6 करोड़ से कर्मचारियों के लिए साल 2021-22 के लिए EPF पर ब्याज को घटाकर 4 दशक के निचले स्तर 8.1 प्रतिशत कर दिया था, जो 2020-21 में 8.5 प्रतिशत था। साल 1977-78 के बाद से सबसे कम था, जब EPF ब्याज दर 8 प्रतिशत थी।


सूत्रों के मुताबिक, EPFO के शीर्ष निर्णय लेने वाले निकाय सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने शनिवार को अपनी बैठक में 2023-24 के लिए EPF पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर देने का फैसला किया है। 2020-21 के लिए ईपीएफ जमा पर 8.5 प्रतिशत ब्याज दर CBT की ओर से मार्च 2021 में तय की गई थी। CBT के फैसले के बाद 2023-24 के लिए EPF जमा पर ब्याज दर को सहमति के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा जाएगा।

बीते सालों में ऐसी थी पीएफ पर ब्याज दरें

केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद 2023-24 के लिए EPF पर ब्याज दर EPFO के 6 करोड़ से अधिक खाताधारकों के खातों में जमा की जाएगी। EPFO ने खाताधारकों को 2016-17 में 8.65 फीसदी और 2017-18 में 8.55 फीसदी ब्याज दर दी थी। साल 2015-16 में ब्याज दर थोड़ी अधिक 8.8 प्रतिशत थी। वहीं 2013-14 के साथ-साथ 2014-15 में 8.75 प्रतिशत ब्याज दर दी गई थी, जो 2012-13 के 8.5 प्रतिशत से ज्यादा थी। वहीं साल 2011-12 में ब्याज दर 8.25 प्रतिशत तय की गई थी।