• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

EPFO News: पीएफ खाते में नया मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट, ये है आसान तरीका

ईपीएफओ की ओर से सूचना एसएमएस के जरिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आती है। यदि आपका नंबर सक्रिय नहीं है। इसकी जगह नया नंबर अपडेट करना चाहते हैं, तो इससे घर...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 11 May 2024 06:23:51 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 May 2024 06:23:51 PM (IST)
EPFO News: पीएफ खाते में नया मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट, ये है आसान तरीका
EPFO Mobile Number Update

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। EPFO Mobile Number Update: ईपीएफओ सदस्यों को अधिकांश सुविधाएं ऑनलाइन मिल जाती है। किसी भी तरह की जानकारी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाती है। EPFO से जुड़े काम वेबसाइट और उमंग एप के जरिए हो जाते हैं। ईपीएफओ से जुड़े काम को करने के लिए पीएफ खाते में मोबाइल नंबर एक्टिव होना चाहिए, क्योंकि ओटीपी रजिस्टर्ड नंबर पर आता है।

OTP भरने के बाद आगे की प्रक्रिया होती है। ईपीएफओ की ओर से सूचना एसएमएस के जरिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आती है। यदि आपका नंबर सक्रिय नहीं है। इसकी जगह नया नंबर अपडेट करना चाहते हैं, तो इससे घर बैठे कर सकते हैं। जानिए इसका तरीका।


ईपीएफओ में ऐसे करें नया नंबर अपडेट

स्टेप 1- सबसे पहले https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं। इसके बाद यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगइन करें।

स्टेप 2- अब एक पेज खुलेगा। इस पेज में Manage Tool टैब पर क्लिक करें और कॉन्टैक्ट डिटेल्स पर जाएं।

स्टेप 3- चेक मोबाइल नंबर विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद नया सेक्शन खुलेगा। यहां दो बार नया मोबाइल नंबर दर्ज करें।

स्टेप 4- अब गेट ऑथरिजेशन पिन पर क्लिक करें। यहां आपको नया मोबाइल नंबर दिखाई देगा। आपको चार अंकों का पिन मिलेगा। इस पिन को पेज पर खाली बॉक्स में भर दें। फिर सेव चेंजेज पर क्लिक करें।

स्टेप 5- इस प्रोसेस को पूरा करने के बाद मोबाइल नंबर यूएएन पोर्टल पर अपडेट हो जाएगा। इसके बाद ईपीएफओ का तरफ से नंबर अपडेट होने का एसएमएस भी आएगा।