• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Import: सोने का आयात 17 प्रतिशत घटा, जानिए पूरे सप्ताह के सर्राफा बाजार का हाल

Gold Import: अक्टूबर 2022 में सोने का आयात 27.47 प्रतिशत घटकर 3.7 अरब डॉलर रहा। वहीं चांदी का इम्पोर्ट 34.80% घटकर 58.5 करोड़ डॉलर रहा है। भारत गोल्ड ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sun, 27 Nov 2022 06:03:48 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Nov 2022 06:03:48 PM (IST)
Gold Import: सोने का आयात 17 प्रतिशत घटा, जानिए पूरे सप्ताह के सर्राफा बाजार का हाल
Gold Import: अक्टूबर 2022 में सोने का आयात 27.47 प्रतिशत घटकर 3.7 अरब डॉलर रहा। वहीं चांदी का इम्पोर्ट 34.80% घटकर 58.5 करोड़ डॉलर रहा है। भारत गोल्ड का सबसे बड़ा आयातक है। देश की सबसे अधिक खपत गहनों उद्योग में है।

Gold Import: चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में सोने के आयात में 17% की कमी आई है। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार अप्रैल से अक्टूबर के बीच 24 अरब डॉलर के सोने का आयात हुआ है। पिछले वित्त वर्ष में समान अवधि में 29 अरब डॉलर का गोल्ड इम्पोर्ट किया गया था। अक्टूबर 2022 में सोने का आयात 27.47 प्रतिशत घटकर 3.7 अरब डॉलर रहा। वहीं चांदी का इम्पोर्ट 34.80% घटकर 58.5 करोड़ डॉलर रहा है। वहीं अप्रैल से अक्टूबर के दौरान सिल्वर का आयात 4.8 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो पिछले साल समान अवधि में 1.52 अरब डॉलर था।

जेम्स एंड ज्वेलरी निर्यात 24 अरब डॉलर

भारत गोल्ड का सबसे बड़ा आयातक है। देश की सबसे अधिक खपत गहनों उद्योग में है। भारत हर साल लगभग 800-900 टन सोने का इम्पोर्ट करता है। अप्रैल-अक्टूबर 2022 के दौरान देश का जेम्स एंड ज्वेलरी निर्यात 24 अरब डॉलर रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार नए साल में मांग बढ़ेगी।


सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी

सर्राफा बाजार में सोना की साप्ताहिक कीमतों में तेजी देखी गई है। वहीं चांदी के दाम में भी उछाल आया है। इस कारोबारी सप्ताह में गोल्ड के भाव में 254 रुपये प्रति 10 ग्राम की वृद्धि रही। चांदी के दाम में 1,387 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल आया है।

सोने-चांदी का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार इस 21 नवंबर को 24 कैरेट सोने का भाव 52,406 रुपये था, जो शुक्रवार (25 नवंबर) तक बढ़कर 52,660 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 60,422 से बढ़कर 61,829 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है।

21 से 25 नवंबर तक सोने का भाव

21 नवंबर 2022

52,406 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 नवंबर 2022

52,513 रुपये प्रति 10 ग्राम

23 नवंबर 2022

52,418 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 नवंबर 2022

52,713 रुपये प्रति 10 ग्राम

25 नवंबर 2022

52,660 रुपये प्रति 10 ग्राम

21 से 25 नवंबर तक चांदी का भाव

21 नवंबर 202

60, 442 रुपये प्रति किलोग्राम

22 नवंबर 2022

61,551 रुपये प्रति किलोग्राम

23 नवंबर 2022

61,700 रुपये प्रति किलोग्राम

24 नवंबर 2022

62,266 रुपये प्रति किलोग्राम

25 नवंबर 2022

61,829 रुपये प्रति किलोग्राम