• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Price 21 December 2023: सोना की कीमत में तेजी, चांदी के भाव में उछाल, जानिए गोल्ड-सिल्वर के रेट

भारतीय सर्राफा बाजार में 21 दिसंबर 2023 को सोने के भाव में मामुली तेजी देखने को मिली है। सोने का भाव 62385 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 20 दिसंबर 20...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 21 Dec 2023 03:44:25 PM (IST)Updated Date: Thu, 21 Dec 2023 03:44:25 PM (IST)
Gold Price 21 December 2023: सोना की कीमत में तेजी, चांदी के भाव में उछाल, जानिए गोल्ड-सिल्वर के रेट
गोल्ड-सिल्वर के रेट।

HighLights

  1. सोने की कीमत में तेजी।
  2. चांदी के रेट में भी उछाल।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में 21 दिसंबर 2023 को सोने के भाव में मामुली तेजी देखने को मिली है। सोने का भाव 62385 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 20 दिसंबर 2023 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 83 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी देखने को मिली है। चांदी का भाव 73742 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 20 दिसंबर से 683 रुपये की तेजी देखने को मिली है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 20 दिसंबर की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62302 रुपये थी। 21 दिसंबर की सुबह को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62385 रुपये हो गई है। इसी तरह 20 दिसंबर की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 73742 रुपये थी। 21 दिसंबर की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 74425 रुपये हो गई।


जानिए क्या हैं भाव

21 दिसंबर को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 62135 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 57145 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 46789 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 36495 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% शुद्ध सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव (Gold Price Today)

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।