Gold Price 29th March 2022: सोने के दाम में भारी गिरावट, जानें आपके शहर में ताजा कीमत
Gold Price 29th March 2022 सोने की शुद्धता की पहचान करने के लिए ISO (भारतीय मानक संगठन) द्वारा हॉलमार्क दिए जाते हैं।
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Tue, 29 Mar 2022 11:35:14 AM (IST)
Updated Date: Tue, 29 Mar 2022 11:35:14 AM (IST)

Gold Price 29th March 2022। भारतीय बाजारों के सभी प्रमुख शहरों में मंगलवार को सोने की कीमत में भारी गिरावट देखी गई। देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 47,950 हो गई है, जो एक दिन पहले 48,200 थी। यानी प्रति 10 ग्राम पर 250 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। आज सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 52,310 रुपए है। जबकि बीते दिन सोने का भाव 52,590 रुपए था। लखनऊ में आज सोने का भाव 52,450 है जबकि कल का सोने का भाव 52,740 था। गौरतलब है कि उपरोक्त सोने की कीमत सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं।
चांदी के भाव में भी गिरावट
वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। लखनऊ में आज एक किलो चांदी का भाव 68,400 है, जो एक दिन पहले रविवार को 68,900 था। चांदी के भाव में 500 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है।
ऐसे परखें सोने की शुद्धता
सोने की शुद्धता की पहचान करने के लिए ISO (भारतीय मानक संगठन) द्वारा हॉलमार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750. ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। कैरेट जितना अधिक होता है, उतना ही शुद्ध सोना कहलाता है।
जानिए 22 और 24 कैरेट में क्या अंतर है?
सर्राफा व्यापारी से जुड़े जानकारों का कहना है कि 24 कैरेट सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है और वहीं 22 कैरेट केवल 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9 फीसदी अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जस्ता मिलाकर आभूषण तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना काफी शुद्ध होता है और काफी नरम होने के कारण इससे आभूषण नहीं बनाए जा सकते हैं, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट का सोना बेचते हैं।
ऐसे जाने सोने का ताजा कीमत
22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की ज्वेलरी का रिटेल रेट जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इन नंबर पर मिस्ड कॉल करने से कुछ ही देर में SMS के जरिए ताजा रेट मिल जाएंगे। वहीं दूसरी ओर www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी ताजा भाव की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।