• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी, पढ़ें 24 कैरेट के भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में 22 नवंबर 2023 को सोने के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 61511 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 21 नवंबर 2023 को सोने के शाम के...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 22 Nov 2023 04:23:21 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Nov 2023 04:38:59 PM (IST)
Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी, पढ़ें 24 कैरेट के भाव
सोने-चांदी की कीमत

बिजनस डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में 22 नवंबर 2023 को सोने के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 61511 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 21 नवंबर 2023 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 261 रुपये की गिरावट आई है। चांदी के भाव में भी तेजी देखने को मिली है। चांदी का भाव 73240 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 21 नवंबर से 511 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 21 नवंबर की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 61250 रुपये थी। 22 नवंबर की सुबह को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 61511 रुपये हो गई है। इसी तरह 21 नवंबर की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 72729 रुपये थी। 22 नवंबर की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 73240 रुपये हो गई।


22 नवंबर को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 61265 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 56344 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 46133 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 35984 रुपये हो गई है।

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।