• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Rate Hike: शादियों पर पड़ रहा रूस यूक्रेन युद्ध का असर, सोने और चांदी के बढ़ते रेट ने बिगाड़ा बजट

तीन दिन पहले रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज किए तो अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने आक्रामक रुख अपनाया। इससे युद्ध भीषण होने का खतरा बढ़ा और 18 नवंबर के बाद की...और पढ़ें

By Lokesh SolankiEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 21 Nov 2024 10:55:05 AM (IST)Updated Date: Thu, 21 Nov 2024 11:12:24 AM (IST)
Gold Rate Hike: शादियों पर पड़ रहा रूस यूक्रेन युद्ध का असर, सोने और चांदी के बढ़ते रेट ने बिगाड़ा बजट
सोने और चांदी के दाम बढ़ने का असर शादियों की खरीददारी पर पड़ रहा है।

HighLights

  1. 20 जनवरी के बाद बाइडन की जगह ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बन जाएंगे।
  2. ट्रंप युद्ध पर मौजूदा रुख के उलट निर्णय लेकर लड़ाई खत्म करवा सकते हैं।
  3. अर्थव्यवस्था पर ट्रंप की नीति भी सोने और चांदी के दाम घटाने वाली होगी।

लोकेश सोलंकी, नईदुनिया, इंदौर(Gold Rate Hike)। दीपावली बीतते ही सोना-चांदी के दाम घटने लगे थे। घटते दामों की खुशी उन परिवारों में साफ देखी जा रही थी जहां शादियां होना हैं। बाजार भी खुश था कि वैवाहिक सीजन में सोना-चांदी के घटे दाम गहनों की खरीदी को बढ़ावा देंगे।

बाजार की उम्मीद के साथ शादियों की शॉपिंग के लिए निकले लोगों का बजट रूस-अमेरिका के रुख ने बिगाड़ दिया है। यूक्रेन की युद्धभूमि से आ रही खबरों ने कीमती धातुओं को यूटर्न लेने पर मजबूर कर दिया। ऐसे में भारतीय बाजार और वैवाहिक खरीदार दोनों निराश हैं।


अमेरिका के चुनाव परिणाम आते ही पलटा बाजार

सोना और चांदी के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार से ही तय होते हैं। दीपावली से पहले सोना (24 कैरेट) इंदौर के बाजार में 81000 रुपये प्रति दस ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका के चुनाव परिणाम आते ही बाजार ने पलटी मारी और सोने के साथ चांदी के दाम भी घटने लगे।

बाजार उम्मीद में था कि दिसंबर और उसके बाद भी दाम यूं ही घटते रहेंगे। खरीदार भी खुश होने लगे थे। लेकिन पिछले तीन दिनों से बाजार में अचानक तेजी आने लगी। घटने की राह पर आगे बढ़ते सोने-चांदी के भाव फिर से तेजी की ओर कुलांचे मारते दिख रहे हैं।

naidunia_image

ऐसे में विवाह के लिए खरीद करने वाले नए सिरे से बजट बनाने लगे हैं। कुछ लोग इंतजार कर रहे हैं कि भाव घटे तो उसके बाद खरीदी के लिए बाजार पहुंचें।

इसलिए बदली दिशा

18 नवंबर से इजरायल-हिजबुल्लाह और फिर रूस-यूक्रेन युद्ध में तनाव बढ़ा है। इसके बाद अमेरिकी सरकार ने अपनी मिसाइलों के रूस के खिलाफ इस्तेमाल की यूक्रेन को छूट दे दी। बुलियन कारोबारी निलेश सारड़ा के अनुसार सोने को संकट की स्थिति में सुरक्षित निवेश का माध्यम माना जाता है।

जब अर्थव्यवस्था पर संकट या अनिश्चितता दिखती है तो देश-विदेश के निवेशक सोने में निवेश बढ़ा देते हैं। ऐसे में इसकी कीमत बढ़ने लगती है और चांदी पर भी असर पड़ता है।

अमेरिका में चुनाव परिणाम साफ होते ही दुनियाभर के बाजार मान रहे थे कि होने वाले राष्ट्रपति ट्रंप जो खुद व्यापारी हैं वे कुछ ऐसे कदम उठाएंगे जो युद्ध खत्म करेंगे और मौजूदा अमेरिकी सरकार के उलट होंगे। ऐसे में सोना-चांदी सस्ता होने लगा था।

naidunia_image

20 जनवरी के बाद राहत

बाजार के जानकार कह रहे हैं कि सोने-चांदी के दामों में राहत की उम्मीद नए साल में लगाई जा सकती है। दरअसल 20 जनवरी के बाद बाइडन की जगह ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बन जाएंगे। वे युद्ध पर मौजूदा रुख के उलट निर्णय लेकर लड़ाई खत्म करवा सकते हैं।

साथ ही अर्थव्यवस्था पर उनकी नीति भी सोने के दाम घटाने वाली होगी। इंदौर सराफा व्यापारी एसोसिएशन के मंत्री अविनाश शास्त्री के अनुसार तब तक वैवाहिक मुहूर्त का पहला दौर खत्म हो जाएगा। जनवरी के आखिरी पखवाड़े से होने वाली गहनों की खरीदी में फिर से घटे दामों का उत्साह नजर आ सकता है।

दीपावली से अब तक दाम का उतार-चढ़ाव

  • 24 अक्टूबर (पुष्य नक्षत्र): सोना 80500, चांदी 98300
  • 29 अक्टूबर (धनतेरस): सोना 81000, चांदी 98500
  • 6 नवंबर (ट्रंप की जीत): सोना 80300, चांदी 95000
  • 12 नवंबर: सोना 77100, चांदी 90200
  • 14 नवंबर: सोना 75850, चांदी 88900
  • 18 नवंबर (युद्ध तनाव बढ़ा): सोना 76750, चांदी 90100
  • 19 नवंबर: सोना 77800, चांदी 92250
  • 20 नवंबर: सोना 77700, चांदी 91700

(दाम इंदौर बाजार में 24 कैरेट सोने के प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा प्रति किलो)