• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Rate Today: शादी के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल; अपने शहर के देखें ताजा रेट

शादियों के मौसम में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है। 24 कैरेट सोने की कीमत 451 रुपये बढ़कर 76738 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, वहीं चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। यह उतार-चढ़ाव भारत के कई शहरों में देखने को मिल रहे हैं।

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 29 Nov 2024 04:50:59 PM (IST)Updated Date: Fri, 29 Nov 2024 04:53:06 PM (IST)
Gold Rate Today: शादी के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल; अपने शहर के देखें ताजा रेट
सोना-चांदी की कीमतों में उछाल। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सोने की कीमत में 451 रुपये का इजाफा हुआ।
  2. चांदी की कीमत बढ़कर 89250 रुपये हो गई।
  3. चांदी की कीमत अक्टूबर से 9090 रुपये सस्ती।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold Silver Price: शादियों के मौसम के चलते सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है। भारतीय सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम ग्राहक और निवेशक दोनों ही प्रभावित हो रहे हैं।

आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 451 रुपये का इजाफा हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में भी बड़ी तेजी देखी गई है। सोने-चांदी की कीमतों में यह उतार-चढ़ाव भारत के कई शहरों में अलग-अलग हैं, लेकिन ताजे आंकड़े यह दिखाते हैं कि दोनों धातुओं की कीमतें राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रही हैं।


सोने की कीमतों में दिखी तेजी

आज 24 कैरेट सोने की कीमत 451 रुपये बढ़कर 76738 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसके अलावा 23 कैरेट सोने की कीमत में भी 450 रुपये का इजाफा हुआ है, जो अब 76431 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

22 कैरेट सोने की कीमत 413 रुपये बढ़कर 70292 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने की कीमत 339 रुपये बढ़कर 57555 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई है।

चांदी की कीमतों में भी तेजी

चांदी की कीमतों में भी बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 29 नवंबर को चांदी की कीमत 1346 रुपये प्रति किलो बढ़कर 89250 रुपये पर खुली। 30 अक्टूबर के मुकाबले चांदी की कीमत आज 9090 रुपये सस्ती हो चुकी है, क्योंकि 30 अक्टूबर को चांदी का भाव 98340 रुपये प्रति किलो था।

चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव अक्सर भारतीय बाजारों के लिए महत्वपूर्ण संकेत होता है। शादियों के सीजन में इसकी मांग में वृद्धि देखी जाती है।

भारत के कई शहरों में सोने-चांदी की कीमतें

  • दिल्ली (Gold Rate In Delhi): दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत 77513 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि चांदी की कीमत 92500 रुपये प्रति किलो है।
  • चेन्नई (Gold Rate In Chennai): चेन्नई में सोने की कीमत 77361 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 100600 रुपये प्रति किलो है।
  • मुंबई (Gold Rate In Mumbai): मुंबई में सोने की कीमत 77367 रुपये प्रति 10 ग्राम है और चांदी की कीमत 91800 रुपये प्रति किलो है।
  • कोलकाता (Gold Rate In Kolkata): कोलकाता में सोने की कीमत 77365 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 93300 रुपये प्रति किलो है।

सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव का कारण

इस समय सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का प्रमुख कारण शादियों का मौसम और त्योहारी सीजन है। भारत में शादियों के दौरान सोने-चांदी की भारी खरीदारी की जाती है, जो इन धातुओं की मांग को बढ़ा देती है। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां जैसे कि डॉलर की कीमत, वैश्विक सोने के बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू स्तर पर मांग भी इन कीमतों को प्रभावित करती हैं।

क्या करें निवेशक और खरीदार?

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी के साथ-साथ निवेशकों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है। जो लोग इन धातुओं में निवेश करने का सोच रहे हैं, उन्हें विशेषज्ञों की राय लेने चाहिए, क्योंकि कीमतों में अचानक बदलाव हो सकता है। आम खरीदारों के लिए यह सही समय हो सकता है। अगर, वे शादियों के मौसम में आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।