• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Rate Today: सोना खरीदने का शानदार मौका, ऑल टाइम हाई से 8 हजार रुपये सस्ता मिल रहा गोल्ड, पढ़ें आपके शहर के रेट

अगर, आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको आज सोना 1316 रुपए सस्ता मिलेगा। 24 कैरेट सोने की कीमत 73 हजार 944 रुपए हो गई है। चांदी की कीमत में आज 2189...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 14 Nov 2024 03:30:25 PM (IST)Updated Date: Thu, 14 Nov 2024 03:30:25 PM (IST)
Gold Rate Today: सोना खरीदने का शानदार मौका, ऑल टाइम हाई से 8 हजार रुपये सस्ता मिल रहा गोल्ड, पढ़ें आपके शहर के रेट
सोने के भाव में जबरदस्त कमी।

HighLights

  1. 14 नवंबर को सोने की कीमत में कमी आई है।
  2. 13 नवंबर के रेट से 1316 रुपये सस्ता मिलेगा सोना।
  3. चांदी का भाव 87558 रुपए के स्तर पर पहुंच गया है।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। Prices For Gold And Silver Today: सोने में इनवेस्ट एक बहुत अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि यह रिस्क फ्री रिटर्न की गारंटी देता है। भारत में त्योहार के सीजन में सोने की खरीददारी बढ़ने से कीमत बढ़ जाती है। ऐसे में आपके लिए सोने में इनवेस्टमेंट करना फायदेमंद हो सकता है। 14 नवंबर को सोने के दाम में कमी आई है। 24 कैरेट सोने की 100 ग्राम की कीमत में 13160 रुपये की कमी आई है।

14 नवंबर 2024 को 24 कैरेट सोने की कीमत 73 हजार 944 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 13 नवंबर 2024 की तुलना में सोने के भाव में आज 1316 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भी कमी देखी गई है। चांदी का भाव 87 हजार 558 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 13 नवंबर से 2189 रुपये की कमी आई है।


इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 13 नवंबर की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 75260 रुपये थी। 14 नवंबर को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 73944 रुपये हो गई है। 13 नवंबर की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 89747 रुपये थी। 14 नवंबर को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 87558 रुपये हो गई है।

14 नवंबर को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 73944 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 67733 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 55458 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 43257 रुपये हो गई है।

भारत के 7 प्रमुख महानगर शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव

  • लखनऊ (Gold Price In Lucknow) 73870
  • इंदौर (Gold Rate In Indore) 73760
  • मुंबई (Gold Price In Mumbai) 73760
  • जयपुर (Gold Rate In Jaipur) 73910
  • दिल्ली (Gold Price In Delhi) 73870
  • कानपुर (Gold Rate In Kanpur) 73870
  • मेरठ (Gold Rate In Meerut) 73870

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।