• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Google के साथ Jio बनाएगी ऑपरेटिंग सिस्टम, लाएगी अफोर्डेबल 5G फोन, पढ़िए डिटेल्स

Reliance Jio और Google मिलकर नया ऑपरेटिंग सिस्टम लाएगी साथ ही अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन भी पेश करेगी।

By Ajay Kumar BarveEdited By: Ajay Kumar Barve
Publish Date: Wed, 15 Jul 2020 03:29:17 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 Jul 2020 10:38:08 AM (IST)
Google के साथ Jio बनाएगी ऑपरेटिंग सिस्टम, लाएगी अफोर्डेबल 5G फोन, पढ़िए डिटेल्स

Reliance Jio की 43वीं सालाना जनरल मीटिंग में बुधवार को कई बड़े ऐलान हुए। इनमें सबसे आकर्षक और अहम ऐलान था Google के साथ Jio की पार्टनरशिप में आने वाले नए फोन और ऑपरेटिंग सिस्टम का। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने AGM को संबोधित करते हुए इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि गूगल और जियो मिलकर एक नए ऑपरेटिंग सिस्टम पर का कर रहे हैं और दोनों मिलकर भारत को 2G मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने साथ ही एक एंट्री लेवल 4G/5G स्मार्टफोन लाने की बात भी कही।

अंबानी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा, 'जब भारत 5G युग की दहलीज पर खड़ा तब हमें देश के अब तक 2G फीचर फोन यूज कर रहे 350 मिलियन लोगों का एक अफोर्डेबल स्मार्टफोन की तरफ माइग्रेशन तेज करना होगा। गूगल और जियो पार्टनरशिप करते हुए एक ऐसे ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर रहे हैं जो एंट्री लेवल 4G/5G स्मार्टफोन्स में यूज हो सके।'


जानकारी के अनुसार, जियो और गूगल मिलकर एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन बनाने पर काम कर रहे हैं। हालांकि, एजीएम में मुकेश अंबानी ने इस स्मार्टफोन को लेकर और ज्यादा कुछ नहीं कहा है। आपको बता दें कि Google और Jio काफी समय से एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहे हैं जो की एक एंट्री लेवल 4G स्मार्टफोन होगा। दावा यह भी है कि दोनों मिलकर जो फोन लेकर आ रहे हैं उसकी कीमत काफी कम होगी।

जहां तक बात इस फोन की कीमत की है तो फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह नया स्मार्टफोन किस प्राइस रेंज में आएगा और इसमें यूजर को क्या फीचर्स मिलेंगे। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि संभवतः यह स्मार्टफोन Jio Phone की ही तरह बजट में आए।

बता दें कि जियो और गूगगल की पार्टनरशिप में नए स्मार्टफोन को लेकर खबरें पिछले तीन साल से आ रही हैं लेकिन अब तक दोनों ने ही इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था।