• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saving Schemes: फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्यादा ब्याज देती हैं ये सरकारी स्कीमें, चेक कर लें

Saving Schemes: आज हम आपको कुछ सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। जहां आप निवेश कर अधिक ब्याज दरों का लाभ उठा सकते हैं।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 31 May 2023 04:46:33 PM (IST)Updated Date: Wed, 31 May 2023 04:46:33 PM (IST)
Saving Schemes: फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्यादा ब्याज देती हैं ये सरकारी स्कीमें, चेक कर लें
Saving Schemes: आज हम आपको कुछ सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। जहां आप निवेश कर अधिक ब्याज दरों का लाभ उठा सकते हैं।

Saving Schemes: रिजर्व बैंक ने पिछले एक साल में रेपो रेट में कई बार बढ़ोतरी है। ऐसे में प्राइवेट और सरकारी बैंक ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर उच्च ब्याज दरों की पेशकश कर रहे हैं। वहीं, कई सरकारी योजनाएं हैं, जो एफडी की तुलना में अधिक ब्याज दर प्रदान करती है। इन योजनाओं में निवेश करने पर आपको ऊंचे रिटर्न के साथ सरकारी सुरक्षा और टैक्स छूट का लाभ मिलता है। आज हम आपको कुछ सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। जहां आप निवेश कर सकते हैं और एफडी की तुलना में अधिक ब्याज दरों का लाभ उठा सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana)

सरकर ने बालिका शिक्षा और शादी की चिंता को दूर करने के लिए विशेष योजना शुरू की है। इस योजना का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। इस स्कीम फिलहाल 8 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। इस योजना के तहत आप 10 साल की बेटी के लिए अकाउंट खुलवा सकते हैं। अभिभावक इसमें सालाना आधार पर 250 रुपये से लेकर 1.5 लाख तक जमा कर सकते हैं। वहीं, जमा राशि पर आयकर की धारा 80सी के तहत छूट मिलती है।


वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizens Saving Scheme)

यह योजना सीनियर सिटीजन के लिए शुरू की गई एक लोकप्रिय स्कीम है। इस योजना के तहत 60 साल से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति पोस्ट ऑफिस में खाता खोल सकता है। इस स्कीम के तहत जमा राशि पर 8.2 फीसदी तक ब्याज मिलता है।

राष्ट्रीय बचत योजना (National Saving Scheme)

नेशनल सेविंग्स स्कीम के तहत निवेशकों को 7.7 फीसदी की ब्याज दर ऑफर की जा रही है। इस योजना के तहत न्यूनतम 100 रुपये और अधिकतम 1.50 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं।

डाकघर सावधि जमा योजना (Post Office Saving Schemes)

पोस्ट ऑफिस भी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम ऑफर करते हैं। इस स्कीम के तहत आप एक साल, दो साल, तीन साल और पांच साल के लिए निवेश कर सकते हैं। डाकघर 5 साल की अवधि के लिए 7.5 फीसदी ब्याज दे रहा है।