• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काम की खबर: यूएएन, उमंग ऐप, एसएमएस और मिस्ड कॉल से ईपीएफ बैलेंस कैसे चेक करें, जानिए पूरी प्रक्रिया यहां

ईपीएफ योजना के तहत कर्मचारी आंशिक रकम निकाल सकता है। हालांकि पूर्ण निकासी सिर्फ रिटायरमेंट के बाद की जा सकती है। ईपीएफओ खाता इंश्योरेंस कवरेज जैसे अति...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 08:07:13 PM (IST)Updated Date: Sat, 13 Apr 2024 08:07:13 PM (IST)
काम की खबर: यूएएन, उमंग ऐप, एसएमएस और मिस्ड कॉल से ईपीएफ बैलेंस कैसे चेक करें, जानिए पूरी प्रक्रिया यहां
How To Check EPF Balance

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। How To Check EPF Balance: ईपीएफ सभी कामकाजी लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। इसमें निवेश करके कोई भी रिटायरमेंट के लिए एक बड़ी राशि तैयार कर सकता है। सेवानिवृत्ति के बाद दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त इनकम जमा हो जाती है। इस लिए इसे रिटायरमेंट स्कीम माना जाता है। ईपीएफओ में कर्मचारी और संस्थान दोनों योगदान करते हैं। अंशदान की राशि वेतन संरचना के अनुसार तय होती है।

ईपीएफ योजना के तहत कर्मचारी आंशिक रकम निकाल सकता है। हालांकि पूर्ण निकासी सिर्फ रिटायरमेंट के बाद की जा सकती है। ईपीएफओ खाता इंश्योरेंस कवरेज जैसे अतिरिक्त लाभ प्रदान करता है। अगर आपका भी ईपीएफ खाता है। आपको नहीं पता अकाउंट का बैलेंस चेक कैसे किया जाता है, तो आपकी सुविधा के लिए यहां ईपीएफ बैलेंस चेक करने के तरीके बताने जा रहे हैं।


ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ईपीएफ खाते का बैलेंस चेक करें

प्रोविडेंट फंड की डिटेल ऑनलाइन देखने के लिए ईपीएफओ सदस्य पासबुक पोर्टल पर जाएं। अब अपने यूएएन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें। अगर आपको यूएएन नंबर नहीं पता है तो सैलरी स्लिप देखें। अगर पहली बार पोर्टल पर जा रहे हैं तो यूएएन नंबर सक्रिय करना होगा। लॉगइन करने के बाद ईपीएफ अकाउंट के लेनदेन और शेष राशि की जांच करने के लिए पासबुक पर क्लिक करें।

उमंग ऐप पर ईपीएफ बैलैंस चेक करें

ईपीएफ बैलेंस चेक सहित सभी सरकारी सुविधाएं उमंग ऐप पर उपलब्ध हैं। एंड्रॉइड यूजर्स प्ले स्टोर के माध्यम से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। उमंग ऐप पर ईपीएफओ सेक्शन में जाएं। अब अपने यूएएन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगइन करें। वहां अपना बैलैंस और अन्य जानकारी देख सकते हैं।

ऑफलाइन ईपीएफ बैलेंस चेक करने का तरीका

एसएमएस- अपना बैलेंस चेक करने के लिए आपका यूएएन नंबर और मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए। अपने मोबाइल में मैसेज में जाकर ईपीएफओ स्पेस 12 अंक का यूएन नंबर टाइप करें और 7738299899 पर एसएमएस भेज दें।

मिस्ड कॉल- अपने यूएएन नंबर से जुड़े नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल करें। कुछ मिनटों में मोबाइल पर बैलेंस की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।