• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IOB FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट पर होगी डबल कमाई, इस सरकारी बैंक ने ब्याज दरों में किया इजाफा

IOB FD Rates: इंडियन ओवरसीज बैंक 7 दिनों से लेकर तीन साल और उससे अधिक की अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ऑफर दे रहा है।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Mon, 10 Apr 2023 11:43:43 AM (IST)Updated Date: Mon, 10 Apr 2023 11:43:43 AM (IST)
IOB FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट पर होगी डबल कमाई, इस सरकारी बैंक ने ब्याज दरों में किया इजाफा
IOB FD Rates: इंडियन ओवरसीज बैंक 7 दिनों से लेकर तीन साल और उससे अधिक की अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ऑफर दे रहा है।

IOB FD Rates: अगर आप बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट कराने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है। सरकारी क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक ने FD की ब्याज दरों में बदला किया है। बैंक ने एफडी की ब्याज दरों को 0.40 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। इसके बाद 444 दिन की स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8 प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा।

इंडियन ओवरसीज बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, नई ब्याज दरें आज (सोमवार) से लागू हो गई हैं। बैंक 7 दिनों से लेकर तीन साल और उससे अधिक की अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ग्राहकों को ऑफर दे रहा है।


इंडियन ओवरसीज बैंक एफडी पर ब्याज दरें

- 7 दिनों से लेकर 29 दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 4 प्रतिशत

- 30 दिनों से लेकर 90 दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 4.25 प्रतिशत

- 91 दिनों से लेकर 179 दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर - 4.50 प्रतिशत

- 180 दिनों से लेकर 269 दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर - 4.95 प्रतिशत

- 270 दिनों से लेकर एक साल से कम की एफडी- 5.35 प्रतिशत

- एक साल से लेकर दो साल से कम की एफडी पर - 6. 50 प्रतिशत

- दो साल से लेकर तीन साल से कम की एफडी- 6.80 प्रतिशत

- तीन साल और उससे अधिक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर- 6.50 प्रतिशत

444 दिन की स्पेशल एफडी

इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा 444 दिन की स्पेशल एफडी चलाई जा रही है। जिस पर मिलने वाला ब्याज अन्य अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट की तुलना में सबसे अधिक है। इस एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7.25 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 7.75 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 8 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा।