MSSC Scheme: महिलाओं के लिए Post Office की सुपरहिट स्कीम, निवेश करेंगे तो जमा होगा भारी फंड
MSSC Scheme: महिला सम्मान बचत पत्र योजना पर 7.5 फीसदी ब्याज है। इस स्कीम में सिर्फ औरतें ही निवेश कर सकती है। ...और पढ़ें
By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 12 Sep 2023 05:51:08 PM (IST)Updated Date: Tue, 12 Sep 2023 05:51:08 PM (IST)
महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र स्कीमनई दिल्ली। Mahila Samman Bachat Patra Post Office: पोस्ट ऑफिस की एक विशेष योजना है। जिसमें इन्वेस्टमेंट करके महिलाएं एक बड़ा फंड जमा कर सकती है। महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र डाक घर की स्कीम है। जिसमें निवेश कर अच्छा खासा पैसा बनाया जा सकता है। MSSC Scheme के तहत महिलाएं अकाउंट खुलवाकर निवेश शुरू कर सकती है। इस स्कीम में निवेश की गई रकम सुरक्षित रहती है। महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना में एक से अधिक खाते खुलवा सकते हैं।
महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना ब्याज दर
महिला सम्मान बचत पत्र योजना पर 7.5 फीसदी ब्याज है। इस स्कीम में सिर्फ औरतें ही निवेश कर सकती है। इसमें दो लाख रुपये का अधिकतम निवेश किया जा सकता है। अगर कोई महिला दो खाता खुलवाना चाहती है तो कम से कम तीन महीने का अंतर होना चाहिए।