• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसान भाइयों के लिए जरूरी खबर, पीएम किसान की तरह इस योजना में मिलेंगे 6000 रुपये

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana: मध्यप्रदेश के किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से सालाना 12 हजार रुपये मिलते हैं। आइए आगे जानते हैं मुख्यमंत्...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 29 Aug 2023 08:58:11 PM (IST)Updated Date: Tue, 29 Aug 2023 08:58:11 PM (IST)
किसान भाइयों के लिए जरूरी खबर, पीएम किसान की तरह इस योजना में मिलेंगे 6000 रुपये
इस योजना में किसानों को मिलते हैं छह हजार रुपये।

HighLights

  1. सीएम किसान कल्याण योजना में किसानों को 6 हजार रुपये मिलते हैं।
  2. यह सरकारी योजना सिर्फ मध्यप्रदेश के किसानों के लिए है।
  3. इस योजना का पैसा सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है।

नई दिल्ली। Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana: केंद्र और राज्य सरकार किसानों के लिए कई योजना चला रही हैं। जिसके द्वारा कृषकों को आर्थिक सहायता दी जाती है। केंद्र सरकार की एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस स्कीम में किसानों को वार्षिक छह हजार रुपये मिलते हैं।

प्रदेश सरकार भी किसानों के लिए कई स्कीम चला रही है। ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा भी किसान भाइयों के लिए एक योजना शुरू की गई है। जिसका नाम मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना है। इस सरकारी स्कीम में किसानों को छह हजार रुपए की सहायता दी जाती है।


ऐसे में मध्यप्रदेश के किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से सालाना 12 हजार रुपये मिलते हैं। आइए आगे जानते हैं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के बारे में।

क्या है मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना?

22 सितबंर 2023 को शिवराज सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई थी। इस स्कीम में पहले चार हजार रुपये की राशि का भुगतान किया जाता था। अब सरकार ने राशि को बढ़ाकर छह हजार रुपये कर दिया है। सीएम किसान कल्याण योजना में मिलने वाली राशि किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

किन किसानों को मिलता है फायदा?

जिन किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना का पैसा आता है। उन्हें ही सीएम किसान कल्याण योजना का लाभ मिलता है।