• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Modi-Musk Meeting: मोदी-मस्क मुलाकात से टेस्ला के शेयरों में उछाल, जानिए भारत को क्या होगा फायदा

पीएम मोदी-एलन मस्क मुलाकात से साफ हो गया है कि टेस्ला कंपनी और भारत सरकार के बीच किसी समझौते पर पहुंचने की पूरी संभावना है।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Wed, 21 Jun 2023 02:58:44 PM (IST)Updated Date: Wed, 21 Jun 2023 02:58:44 PM (IST)
Modi-Musk Meeting: मोदी-मस्क मुलाकात से टेस्ला के शेयरों में उछाल, जानिए भारत को क्या होगा फायदा

Musk-Modi Meeting: अमेरिका के न्यूयॉर्क में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद एलन मस्क ने बताया कि वो अगले साल भारत आने की योजना बना रहे हैं और उनकी कंपनी टेस्ला भी भारत में निवेश करेगी। इस घोषणा का असर शेयर मार्केट पर भी पड़ा और Elon Musk की कंपनी टेस्ला इंक (Tesla Inc) के शेयर मंगलवार को कारोबार खत्म होने पर 5.34 फीसदी चढ़कर बंद हुए। शेयरों में आए उछाल की वजह से बीते 24 घंटे में एलन मस्क की नेटवर्थ 9.95 अरब डॉलर बढ़ गई। लेकिन अगर ये कंपनी भारत आती है, तो देश को भी इसका फायदा मिल सकता है।

एलन मस्क के नेटवर्थ में उछाल

दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के भारत में निवेश की संभावनाओं से ही बाजार में हलचल मच गई और टेस्ला से शेयर बिकने बंद हो गये। इस वजह से उसके शेयरों की कीमत में 5 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, संपत्ति में हुए इस इजाफे के चलते Elon Musk की नेट वर्थ अब बढ़कर 243 अरब डॉलर हो गई है। नेटवर्थ में आए इस उछाल के बाद अब मस्क दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट से बहुत आगे निकल गए हैं। दोनों अरबपतियों की नेटवर्थ में 46 अरब डॉलर का फासला हो गया है।


ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद ये साफ हो गया है कि टेस्ला कंपनी और भारत सरकार के बीच किसी समझौते पर पहुंचने की अच्छी गुंजाइश बन रही है। एलन मस्क ने कहा कि इंडिया में सस्टेनेबल एनर्जी के लिए बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं। इनमें सोलर पावर, स्टेशनरी बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह इंडिया में स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विसेज की भी शुरुआत करेंगे। भारत सरकार लंबे समय से देश में ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों से जुड़ी तकनीक लाने के प्रयास कर रही है। ऐसे में टेस्ला के भारत में निवेश से ऐसे स्रोतों में वृद्धि होगी और बैटरी के लिए चीन पर हमारी निर्भरता कम होगी।

स्टारलिंक से फायदा

एलन मस्क स्टारलिंक (Starlink) को भी भारत में लाने की योजना बना रहे हैं। आपको बता दें कि स्टारलिंक, एक सेटेलाइट इंटरनेट ग्रुप है, जिसे वैश्विक ब्रॉडबैंड कवरेज प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस नेटवर्क में हजारों छोटे सेटेलाइट शामिल हैं जो अपेक्षाकृत कम ऊंचाई पर पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए एक साथ काम कर रहे हैं। इसकी वजह से दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में तेज़ और विश्वसनीय इंटरनेट सेवाएं प्रदान की जा सकती है। मस्क (Elon Musk)की कंपनी फिलहाल 56 से ज्यादा देशों में सेटेलाइट इंटरनेट एक्सेस कवरेज प्रदान करती है। भारत के कम बुनियादी ढांचेवाले दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ये विकास का वाहक बन सकता है।