• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pension Portal: पेंशनर्स के लिए शुरू हुआ नया पोर्टल, मिलेगी ये खास सुविधा

Pension Portal: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार के पेंशनर्स के लिए मंगलवार को एक एकीकृत पोर्टल की शुरुआत की। वेबसाइट पर पेंशनभोगियों की ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 19 Oct 2022 08:18:52 PM (IST)Updated Date: Wed, 19 Oct 2022 08:18:52 PM (IST)
Pension Portal: पेंशनर्स के लिए शुरू हुआ नया पोर्टल, मिलेगी ये खास सुविधा
Pension Portal: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार के पेंशनर्स के लिए मंगलवार को एक एकीकृत पोर्टल की शुरुआत की। वेबसाइट पर पेंशनभोगियों की सभी समस्याओं का निवारण होगा। इस पोर्टल को लॉन्च करने का मकसद इज ऑफ लिविंग है।

Pension Portal: अगर आप पेंशनभोगी हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार ने पेंशनर्स की सुविधा के लिए पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल की सहायता से पेंशनर्स अपनी जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। सरकार ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से इसे बनाया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को एकीकृत पोर्टल की शुरुआत की।

पेंशनर्स के लिए ऐलान

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार के पेंशनर्स के लिए मंगलवार को एक एकीकृत पोर्टल की शुरुआत की। वेबसाइट https://ipension.nic.in/ पर पेंशनभोगियों की सभी समस्याओं का निवारण होगा। इस पोर्टल को लॉन्च करने का मकसद इज ऑफ लिविंग है।


ये सुविधाएं मिलेंगी

इस पोर्टल पर 'भविष्य' का लिंक है। जिसमें पेंशनर्स की बकाया राशि और केंद्रीकृत पेंशन शिकायत निवारण व निगरानी प्रणाली की जानकारी मिलेगी। पोर्टल पर 'अभिनव' का लिंक भी है। जिसमें सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी अपने रिकॉर्ड छोड़ सकते हैं। इस पोर्टल पर पेंशनर्स और उनके परिवार के लिए चल रही सभी योजनाओं की जानकारी मिलेगी।

तीसरा सबसे अच्छा पोर्टल

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय ई-गवर्नेस सर्विस डिलीवरी असेसमेंट की तरफ से सरकार के सभी सेवा पोर्टलों में तीसरे बेस्ट पोर्टल के रूप में दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा, 1,74,000 से अधिक मामलों पर कार्रवाई की गई। पेंशन भुगतान आदेश जारी किया गया। जिसमें एक लाख से अधिक ई-पीपीओ शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-

Free Credit Card: क्या क्रेडिट कार्ड सच में मुफ्त होता है, जानिए इसके पीछे की सच्चाई

Rupee Against US Dollar: रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ताजा निचले स्तर पर, 83 के स्तर के करीब इंच

SBI सहित इन बैकों ने दिया ग्राहकों को झटका, इस फैसले से बढ़ेगा EMI का बोझ