• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pension Scheme: खत्म हो गई बुढ़ापे की टेंशन, इस स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने पेंशन

LIC New Jeevan Shanti Plan: यदि कोई शख्स सिंगल पॉलिसी खरीदता है, तो उसके देहांत के बाद पैसे नॉमिनी को मिलते हैं। वहीं, बीमा होल्डर के जीवित रहने पर पेंशन का फायदा मिलेगा।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sun, 30 Jul 2023 05:55:52 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Jul 2023 05:55:52 PM (IST)
Pension Scheme: खत्म हो गई बुढ़ापे की टेंशन, इस स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने पेंशन
LIC New Jeevan Shanti Plan

LIC New Jeevan Shanti Plan: भारतीय जीवन बीमा निगम हर वर्ग के लिए पॉलिसी लेकर आती है। जिसमें निवेश कर लोग अपना भविष्य सुरक्षित करते हैं। आज हम आपको न्यू जीवन शांति प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। यह एक एन्युटी स्कीम है। इसमें निवेश पर हर महीने पेंशन मिलेगी।

पॉलिसी में दो तरह के विकल्प

न्यू जीवन शांति प्लान में दो तरह के विकल्प मिलेंगे। पहले में डेफर्ड एन्युटी फॉर सिंगल लाइफ यानी एक शख्स को पेंशन का लाभ मिलेगा। वहीं, दूसरे में फर्ड एन्युटी फॉर जॉइंट लाइफ यानी दो लोगों के लिए पेंशन खरीदी जा सकती है।


निवेश की उम्र और लिमिट

न्यू जीवन शांति प्लान में 30 से 79 साल का व्यक्ति निवेश कर सकता है। इस बीमा को खरीदने के बाद इसे सरेंजर भी किया जा सकता है। इस स्कीम में न्यूनतम 1.5 लाख रुपये निवेश करना होगा। वहीं, अधिकतम इन्वेस्टमेंट की कोई लिमिट नहीं है।

नॉमिनी को मिलेगा पेंशन का फायदा

यदि कोई शख्स सिंगल पॉलिसी खरीदता है, तो उसके देहांत के बाद पैसे नॉमिनी को मिलते हैं। वहीं, बीमा होल्डर के जीवित रहने पर पेंशन का फायदा मिलेगा। संयुक्त अकाउंट में दोनों शख्स की मृत्यु के बाद पैसे नॉमिनी को मिलेंगे। इस स्कीम में 10 लाख रुपये निवेश करने पर करीब 11,192 रुपये की मासिक पेंशन मिलेगी।

न्यू जीवन शांति प्लान में हर महीने, तीन महीने या वार्षिक के आधार पर पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। स्कीम में निवेश के बाद से लेकर 20 साल के पीरियड के बीच पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।