• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol Diesel Rate 26 June: पेट्रोल डीजल के भाव में आज भारी बढ़ोतरी, जानिए आज आपके शहर में ताजा भाव

Petrol Diesel Price 26 June देश के चार महानगरों में से एक चेन्नई में पेट्रोल का भाव अब 99.18 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल का भाव 93.22 रुपए...और पढ़ें

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sat, 26 Jun 2021 12:42:34 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Jun 2021 12:47:39 PM (IST)
Petrol Diesel Rate 26 June: पेट्रोल डीजल के भाव में आज भारी बढ़ोतरी, जानिए आज आपके शहर में ताजा भाव

नई दिल्ली Petrol Diesel Price 26 June। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में शनिवार को भारी तेजी देखने को मिली। शुक्रवार को तेल की कीमतें स्थिर रहने के बाद आज एक बार बार फिर बढ़ गई हैं। शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल दोनों 35-35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। इस तेजी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 98.11 रुपए प्रति लीटर हो गया है, वहीं डीजल के भाव की बात की जाए तो दिल्ली में डीजल 88.65 रुपरए प्रति लीटर बिक रहा है।

मुंबई में पेट्रोल व डीजल का भाव

इधर मुंबई में शनिवार को पेट्रोल 104.22 रुपए प्रति लीटर और डीजल 96.16 रुपए बिक रहा है। गौरतलब है कि मुंबई में पेट्रोल की कीमतें 29 मई को पहली बार 100 रुपए के पार पहुंची थी।

चेन्नई में तेल का भाव

देश के चार महानगरों में से एक चेन्नई में पेट्रोल का भाव अब 99.18 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल का भाव 93.22 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

कोलकाता में आज तेल का भाव

कोलकाता में शनिवार को पेट्रोल का भाव 97.99 रुपए और डीजल 91.49 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। देश के चार महानगरों में कोलकाता में सबसे कम भाव है।

देश के अन्य शहरों में पेट्रोल व डीजल का भाव

लखनऊ - पेट्रोल 95.29 रुपए और डीजल 89.06 रुपए प्रति लीटर

चंडीगढ़ - पेट्रोल 94.35 रुपए और डीजल 88.29 रुपए प्रति लीटर

रांची - पेट्रोल 93.82 रुपए और डीजल 93.57 रुपए प्रति लीटर

भोपाल - पेट्रोल 106.35 रुपए और डीजल 97.37 रुपए प्रति लीटर

पटना - पेट्रोल 100.13 रुपए और डीजल 94.00 रुपए प्रति लीटर

बेंगलुरू - पेट्रोल 101.39 रुपए और डीजल 93.98 रुपए प्रति लीटर

नोएडा - पेट्रोल 95.40 रुपए और डीजल 89.14 रुपए प्रति लीटर

बीते 1 माह में 7.71 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल

फिलहाल देश के 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के पार हो चुकी है। मेट्रो शहरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपए प्रति लीटर से ऊपर है। 1 मई से अभी तक पेट्रोल व डीजल की कीमतों में 30 बार बढ़ोतरी हुई है और 26 बार कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।