• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Kisan Samman Nidhi: पात्र होने के बावजूद यह तीन शर्तें अनिवार्य, वरना नहीं मिलेगी राशि

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम मोदी 28 जुलाई को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में राशि डालेंगे।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 25 Jul 2023 06:29:55 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Jul 2023 06:29:55 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
PM Kisan Samman Nidhi: पात्र होने के बावजूद यह तीन शर्तें अनिवार्य, वरना नहीं मिलेगी राशि
पीएम किसान सम्मान निधि योजना अपडेट

PM Kisan Samman Nidhi: 28 जुलाई को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 14वीं किश्त जारी की जाएगी। इसको लेकर राजस्थान के नागौर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे और किसानों के खातों में यह राशि जारी करेंगे। हालांकि इस योजना के तहत पात्र किसानों को कुछ बातों का ध्यान रखा जाना जरूरी है, नहीं तो किश्त का पैसा अटक भी सकता है। लिहजा पात्र किसानों को तीन शर्तों को पूरा करना होगा। इसके बाद ही किसानों को योजना के तहत राशि मिलेगी।

इन शर्तों को करना होगा पूरा

ई-केवाईसी होना जरूरी

योजना के तहत मिलने वाली 2 हज़ार रुपये की राशि हासिल करने के लिए आपकी ई-केवाईसी होना अनिवार्य है, ऐसा न होने की स्थित में आपकी राशि अटक सकती है। यदि आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाईल एप के माध्यम से भी यह प्रक्रिया की जा सकती है।


आधार कार्ड से बैंक अकाउंट लिंक अनिवार्य

अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पात्र हैं तो आपका आधार अपने बैंक अकांउट से जरूर जुड़ा होना चाहिए। यदि आप इस शर्त को पूरा नहीं करते हैं तो आप योजना के तहत मिलने वाली राशि से वंचित रह सकते हैं।

एनपीसीआई से बैंक अकाउंट लिंक भी अहम शर्त

योजना के तहत राशि पाने के लिए आपका बैंक अकाउंट न सिर्फ आधार से लिंक होना जरूरी है, बल्कि इसका एनपीसीआई भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम से जुड़ा होना भी जरूरी है। ऐसा न होने पर भी आप योजना के पात्र होते हुए भी राशि हासिल नहीं कर पाएंगे।

बहरहाल, 28 जुलाई को किसानों के खातों में योजना के तहत 2 हजार रुपये की राशि डाली जाएगी। यदि आप इस योजना के पात्र हैं और राशि पाना चाहते हैं तो पहले चेक कर लें कि आप तीनों शर्तों को पूरा करते हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।