• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PPF News: पीपीएफ अकाउंट बंद हो जाए तो घबराएं नहीं, इन तरीकों से दोबारा शुरू करें

PPF News: इस सरकारी योजना में सालाना न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 12 Apr 2023 02:50:05 PM (IST)Updated Date: Wed, 12 Apr 2023 02:50:05 PM (IST)
PPF News: पीपीएफ अकाउंट बंद हो जाए तो घबराएं नहीं, इन तरीकों से दोबारा शुरू करें
PPF News: इस सरकारी योजना में सालाना न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है।

PPF News: देश में कई सार्वजनिक और प्राइवेट निवेश स्कीम्स हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) है। इस स्कीम में निवेश करने पर अच्छा रिटर्न मिलता है। इस सरकारी योजना में सालाना न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है।

क्या होगा अगर पीपीएफ अकाउंट किसी कारण बंद हो जाएं। क्या हमारा निवेश सुरक्षित है, रकम वापस मिलेगी या नहीं। ऐसे सवाल कई लोगों के मन में आते हैं। अगर आपका PPF खाता बंद हो गया है, तो यह खबर आपके लिए है।


क्यों बंद हो जाता है पीपीएफ अकाउंट

अगर आप पब्लिक प्रॉविडेंट फंड में निवेश कर रहे हैं, तो एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 500 रुपये जमा करना न भूलें। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो पीपीएफ खाता डीएक्टिवेट किया जा सकता है। उस स्थिति में अकाउंट को दोबारा चालू करने के लिए अतिरिक्त रकम देनी पड़ सकती है। इसलिए पीपीएफ खाते में कम से कम 500 रुपये जरूर निवेश करें।

पीपीएफ अकाउंट को कैसे चालू करें

पीपीएफ अकाउंट के बंद होने के कई नुकसान हैं। आप खाते पर लोन नहीं ले सकते हैं। इसे दोबारा एक्टिव करने के लिए फाइन देना पड़ता है। आइए जानते हैं अकाउंट को कैसे दोबारा शुरू करें।

- बंद हो चुके पीपीएफ अकाउंट को शुरू करने के लिए डाकघर या बैंक की शाखा जाना होगा।

- वहां आपको लिखित में आवेदन देना है।

- आपका खाता जितने वर्ष तक बंद था। उस हिसाब से आपको हर साल के पैसे जमा करने होंगे।

- पीपीएफ अकाउंट का लॉकइन पीरियड 15 साल का होता है। इस अवधि के बाद खाता एक्टिवेट नहीं होता।

- यदि आप मैच्योरिटी के बाद निवेश जारी रखना चाहते हैं, तो अकाउंट को पांच साल के लिए बढ़ा सकते हैं।

पीपीएफ के फायदे

पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में ब्याज दर 7.1 फीसदी है। पीपीएफ निवेश के कुछ फायदे न्यूनतम जोखिम के साथ आकर्षक ब्याज दरें हैं। लोन सुविधा और आंशिक निकासी की सुविधा उपलब्ध है। आप अपना बैलेंस चेक, फंड ट्रांसफर और मिनी स्टेटमेंट ऑनलाइन देख सकते हैं। पीपीएफ निवेश सुरक्षित है, क्योंकि सरकार इस स्कीम की सुरक्षा की गारंटी देती है।