
एजेंसी, नई दिल्ली। रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति की समीक्षा का शुक्रवार को एलान कर दिया गया। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि इस बार भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इस तरह RBI ने अपनी पिछली पांच मौद्रिक नीति समीक्षा बैठकों से रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट में आखिरी बदलाव फरवरी 2023 में किया गया था। उस समय रेपो रेट बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दिया गया था।
तीन दिन चली समीक्षा बैठक को लेकर उम्मीद की जा रही थी कि आरबीआई मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) मौजूदा रेपो दर को बनाए रखने का फैसला कर सकती है। रेपो रेट में बदलाव नहीं होने का मतलब है कि होम लोन दरों में कोई बदलाव नहीं होगा। ब्याज दरों में इस स्थिरता से कर्ज लेने वालों, विशेषकर होम लोन लेने वालों को राहत मिलने की संभावना है।
#WATCH | RBI Governor Shaktikanta Das says, "...CPI (consumer price index) inflation is projected at 5.4% for the current year 2023-24, with Q3 at 5.6% and Q4 at 5.2%. CPI inflation for Q1 of 2024-25 is projected at 5.2%, Q2 at 4% and Q3 at 4.7%. The risks are evenly balanced." pic.twitter.com/euzW21089n
— ANI (@ANI) December 8, 2023