• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बैंक ऑफ बड़ौदा पर रिजर्व बैंक का बड़ा एक्शन, ग्राहकों पर पड़ेगा असर, ये है पूरा मामला

RBI Suspended BOB World App: भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक ऑफ बड़ौदा के मोबाइल एप पर एक्शन लिया है। आरबीआई ने अपने आदेश में कहा कि इस एप से नए ग्राहकों क...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 10 Oct 2023 08:48:04 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Oct 2023 08:48:04 PM (IST)
बैंक ऑफ बड़ौदा पर रिजर्व बैंक का बड़ा एक्शन, ग्राहकों पर पड़ेगा असर, ये है पूरा मामला
बीओबी पर आरबीआई की कार्रवाई।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। RBI Suspended BOB World App: बैंक ऑफ बड़ौद के खाताधारकों की चिंता बढ़ाने वाली खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक ऑफ बड़ौदा के मोबाइल एप पर एक्शन लिया है। आरबीआई ने अपने आदेश में कहा कि इस एप से नए ग्राहकों को नहीं जोड़ा जाए।

बीओबी वर्ल्ड एप को किया निलंबित

बैंक ऑफ बड़ौदा का BOB वर्ल्ड नाम से एक मोबाइल एप है। इसके जरिए कस्टमर्स को कई सुविधाएं मिलती है। यह एप भुगतान, टिकट, आईपीओ आदि सुविधाए प्रदान करता है। अब इस एप को आरबीआई ने निलंबित कर दिया है।


naidunia_image

रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बाद नए ग्राहक इस ऐप से जुड़ नहीं पाएंगे। जिन लोगों का बैंक में अकाउंट है। उन्होंने अभी तक ऐप डाउनलोड नहीं किया है। वे फिलहाल बीओबी वर्ल्ड एप की सुविधा से वंचित रहेंगे। ग्राहकों को बैंक की कई सेवाएं ऑफलाइन लेनी होंगी। आरबीआई ने निर्देश दिया है कि बैंक यह सुनिश्चित करें कि पुराने कस्टमर्स को परेशानी न हो।

आरबीआई ने क्यों की कार्रवाई?

रिजर्व बैंक ने बैंक ऑफ बड़ौदा के एप को सस्पेंड करने की वजह बताई है। बैंक ने कहा कि बीओबी वर्ल्ड एप पर ग्राहकों को शामिल करने की प्रक्रिया को नोटिस किया गया। चिंता का विषय मानते हुए कार्रवाई की गई। बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35ए के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा को एप में नए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया गया। रिजर्व बैंक ने कहा कि एप पर लगी रोक तब हटाई जाएगी। जब सभी गड़बड़ियों को ठीक कर लिया जाएगा।