• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जल्‍द जारी हो सकता है दो हजार रुपए का नोट

केंद्र सरकार काला धन निकालने के लिए जल्द ही नया कदम उठा सकती है।

By Edited By:
Publish Date: Wed, 26 Oct 2016 09:46:16 PM (IST)Updated Date: Wed, 26 Oct 2016 11:55:30 PM (IST)
जल्‍द जारी हो सकता है दो हजार रुपए का नोट

बृजेश दुबे, कानपुर। केंद्र सरकार काला धन निकालने के लिए जल्द ही नया कदम उठा रही है, जिसके लिए वह दो हजार रुपए का नोट जारी करने की तैयारी में है। आरबीआई जल्द ही हाई सिक्योरिटी फीचर वाले दो हजार रुपए का नोट प्रचलन में ला सकती है।

इसके साथ ही जाली नोटों पर अंकुश लगाने के लिए एक हजार व पांच सौ रुपए के नोटों को अब जारी न रखने पर विचार हो सकता है। आरबीआई ने नकली नोटों के प्रति सतर्कता बरतने के लिए भी लोगों से अपील की है।


माना जा रहा है कि आय घोषणा योजना 2016 में घोषित आय को नाकाफी मानते हुए सरकार यह रुख अपना रही है। सूत्रों का कहना है कि इसकी तैयारी हो चुकी है। आरबीआई ने दो हजार रुपए के हाई सिक्योरिटी फीचर वाले नोट छपने के लिए दे दिए हैं। जल्द ही यह नोट बाजार में दिख सकते हैं।

नकली नोटों के प्रचलन से चिंतित आरबीआई ने लोगों से अपील की है कि वे 500 और 1000 रुपए के नोट लेने से पहले उनकी अच्छे से परख कर लें। उसने एक बयान में कहा है कि लोगों को यह अपनी आदत बना लेनी चाहिए कि वे इन मूल्य वर्गों का नोट लेते समय पूरी सावधानी बरतें और उसे अच्छे जांच-परख लें।

दस हजार का नोट हो चुका है जारी

naidunia_image

आरबीआई इससे पहले दस हजार रुपए का नोट भी छाप चुका है। 1935 में स्थापना के बाद आरबीआई ने 1938 में दस हजार रुपए मूल्य का नोट छापा था। इसे 1946 में वापस ले लिया गया था। 1954 में भी दस हजार रुपए के नोट छापे गए थे जो 1978 तक चले।