• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rules Change From 1 June 2024: ड्राइविंग लाइसेंस लेकर एलपीजी सिलेंडर तक, 1 जून से बदल जाएंगे ये नियम

Rules Change From 1 June 2024: 1 जून से लोगों की जरूरतों से जुड़े पांच नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इसका सीधा असर जेब पर पड़ेगा। आइए जानते हैं ये ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 28 May 2024 05:36:34 AM (IST)Updated Date: Tue, 28 May 2024 06:13:34 AM (IST)
Rules Change From 1 June 2024: ड्राइविंग लाइसेंस लेकर एलपीजी सिलेंडर तक, 1 जून से बदल जाएंगे ये नियम
Rules Change From 1 June 2024

HighLights

  1. 1 जून से 5 नियमों में बदलाव हो जा रहा है।
  2. इस बदलाव का असर आम आदमी पर देखने को मिलेगा।
  3. इसका असर सीधा जेब पर पड़ेगा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Rules Change From 1 June 2024: हर महीने के पहली तारीख को वित्तीय नियम बदलते हैं। ये नियम आम नागरिकों के दैनिक जीवन को प्रभावित करते हैं, क्योंकि इनमें गैस सिलेंडर की कीमतें, निवेश और वित्त से जुड़े नियम शामिल होते हैं। 1 जून से लोगों की जरूरतों से जुड़े पांच नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इसका सीधा असर जेब पर पड़ेगा। आइए जानते हैं ये नियम कौन-से हैं।

यातायात के नियम

1 जून से नए परिवहन नियम लागू हो जाएंगे। इन नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। नए नियमों के अनुसार, तेज स्पीड से गाड़ी चलाने पर एक हजार से दो हजार रुपये तक का जुर्माना देना होगा। बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर 500 रुपये, हेलमेट न पहनने पर 100 रुपये और सीटबेल्ट न पहनने पर 100 रुपये का जुर्माना लगेगा।


नाबालिग वाहन चलाने पर 25 हजार का जुर्माना

वाहन चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य हो गया है। यदि 18 साल से कम उम्र के बच्चे वाहन चलाते पकड़े गए तो उन्हें 25 हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। इसके अलावा वाहन मालिक का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। वहीं, नाबालिग को तब तक लाइसेंस नहीं दिया जाएगा जब तक वह 25 साल का नहीं हो जाता।

एलपीजी सिलेंडर की कीमत

एलपीजी सिलेंडर की कीमतें हर महीने की पहली तारीख को संशोधित होती है। 1 जून को तेल विपणन कंपनियां गैस सिलेंडर की कीमतें तय करेंगी। मई में कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी की थी।

निजी संस्थानों पर होगा ड्राइविंग टेस्ट

1 जून से निजी संस्थानों पर भी ड्राइविंग टेस्ट होगा। अब तक ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट के लिए आरटीओ जाना पड़ता था। अब प्राइवेंट संस्थानों में भी लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले ड्राइविंग टेस्ट दिया जा सकेगा।

आधार कार्ड के नियम

अगर आप आधार कार्ड में अपडेट कराना चाहते हैं तो 14 जून को मुफ्त में करा सकते हैं। ये अपडेट उन चीजों से संबंधित हैं जो ऑनलाइन किए जा सकते हैं। यदि आप आधार केंद्र पर जाकर अपना आधार कार्ड अपडेट कराते हैं तो 50 रुपये शुल्क देना होगा।

जून में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

जून में बैंक 10 दिन बंद रहेंगे। इसमें पांच रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार होने के कारण 7 दिन बैंक बंद रहेंगे। 15 जून को रज संक्रांति और 17 जून को ईद-अल अजहा के चलते बैंकों का अवकाश करेगा।