• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपकी बेटी को 69 लाख रुपये की मालकिन बनाएगी सुकन्या समृद्धि योजना, समझें निवेश का पूरा गणित

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना पर 8 फीसदी का ब्याज मिलेगा। आइए जानते हैं इस योजना में निवेश पात्रता क्या है।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Mon, 10 Apr 2023 06:47:02 PM (IST)Updated Date: Mon, 10 Apr 2023 06:47:02 PM (IST)
आपकी बेटी को 69 लाख रुपये की मालकिन बनाएगी सुकन्या समृद्धि योजना, समझें निवेश का पूरा गणित

Sukanya Samriddhi Yojana: भारत सरकार महिलाओं और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं लागू कर रही हैं। इन्हीं स्कीम्स में से एक सुकन्या समृद्धि योजना है। सरकार ने कुछ बचत योजनाओं की ब्याज दर में बढ़ोतरी की है। इन छोटी बचत स्कीम्स में सुकन्या समद्धि योजना भी शामिल है। इस स्कीम की ब्याज दर बढ़ा दी गई है। अब निवेश पर 7.60 फीसदी की जगह 8 फीसदी का ब्याज मिलेगा। ये दरें वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के लिए लागू की गई हैं।

गौरतलब है कि लड़की के जन्म से लेकर शादी तक उसके घरवालों को खर्च की चिंता सताती है। सरकार ने माता-पिता की इसी चिंता को दूर करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की है। इस योजना में निवेश तक लड़की 21 साल की उम्र में लाखों रुपये की मालकिन बन सकती है। आइए जानते हैं इस योजना में निवेश पात्रता क्या है।


सुकन्या समृद्धि योजना के नियम व शर्तें

अगर सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से 10 साल से कम आयु की लड़की के नाम पर पैसा निवेश किया जाता है। तब उसके 15 वर्ष की आयु के बाद अकाउंट से रकम निकाली जा सकती है, लेकिन 50% राशि ही निकाल सकते हैं। 21 साल की उम्र के बाद खाते से कुल पैसा निकाला जा सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना मैच्योरिटी

अगर आप सुकन्या समृद्धि में अपनी बेटी के नाम से खाता खुलवाते हैं, तो आपको 8% की दर से पैसा मिलेगा। योजना के हिसाब से खाते में 21 साल तक 69 लाख रुपये जमा होंगे। वहीं स्कीम में निवेश करने पर आयकर की धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये की टैक्स कटौती का लाभ मिलेगा। यदि आप वार्षिक 1.5 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो आपको हर महीने 12,500 रुपये डिपॉजिट करने होंगे।

हर महीने निवेश पर कितना फंड तैयार होगा

हर महीने निवेश

15 साल निवेश करने पर कितना पैसा मिलेगा

20 साल निवेश करने पर कितना पैसा मिलेगा

1 हजार

3.44 लाख

5.85 लाख

2 हजार

6.88 लाख

11.70 लाख

3 हजार

10.33 लाख

17.55 लाख

5 हजार

17.22 लाख

29.25 लाख

10 हजार

34.44 लाख

58.51 लाख

12 हजार 500

43.05 लाख

73.14 लाख

नोट- ये गणना एक मोटे अनुमान के तौर पर दिया गया है। केंद्र सरकार हर तीन महीने में योजना पर मिलने वाले ब्याज पर समीक्षा करती है।