• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एयरोस्पेस कंपनी Airbus से 250 नए विमान खरीदेगी Air India, बिट्रिश पीएम सुनक ने भी जताई खुशी

Air India Deal: यह सौदा एअर इंडिया द्वारा 470 विमानों के ऑर्डर का हिस्सा है, जिसमें बोइंग से 220 विमानों की डील भी शामिल है।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Tue, 14 Feb 2023 07:18:35 PM (IST)Updated Date: Tue, 14 Feb 2023 07:18:35 PM (IST)
एयरोस्पेस कंपनी Airbus से 250 नए विमान खरीदेगी Air India, बिट्रिश पीएम सुनक ने भी जताई खुशी

Air India Airbus Deal: टाटा ग्रुप की स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने दिग्गज एयरोस्पेस कंपनी एयरबस से 250 एयरक्राफ्ट खरीदने का निर्णय लिया है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस डील के तहत एयर इंडिया एयरबस से 250 विमान खरीदेगा, जिनमें से 40 वाइड-बॉडी A350 प्लेन और 210 नैरो-बॉडी एयरक्राफ्ट होंगे। इसके साथ ही टाटा ने अब तक का सबसे बड़े एविएशन सौदे को मंजूरी दे दी है। एयरबस के साथ किया गया यह सौदा एअर इंडिया द्वारा 470 विमानों के विशाल ऑर्डर का हिस्सा है, जिसमें बोइंग से 220 विमानों की डील भी शामिल है।

पीएम मोदी भी हुए शामिल

Airbus-Air India डील कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए रतन टाटा, पीएम नरेंद्र मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और एयरबस के मुख्य कार्यकारी गुइलौमे फाउरी (Guillaume Faury) भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर एयर इंडिया को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह अहम सौदा भारत और फ्रांस के बीच गहरे होते संबंधों को दिखाता है।


naidunia_image

ब्रिटिश पीएम ने जताई खुशी

ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने भी इस डील पर खुशी जताई है और कहा कि इससे ब्रिटेन को भी फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि इस समझौते से ब्रिटेन के वेल्स और डर्बीशायर में रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगा और हमारे निर्यात के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। आपको बता दें कि एयर बस के विमानों के इंजन ब्रिटिश कंपनी रोल्स-रॉयस बनाती है, जो विमान इंजन बनाने वाली दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है।

naidunia_image

टाटा की नई उड़ान

टाटा समूह ने पिछले साल ही जनवरी में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था। अपने बेड़े में इस बड़े विस्तार के बाद एअर इंडिया घरेलू मार्केट में इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) को टक्कर देगी। साथ ही घरेलू एविएशन सेक्टर में तीसरी सबसे बड़ी प्लेयर बन जाएगी। एविएशन सेक्टर में एअर इंडिया की ये डील जहां कंपनी का कद और ऊंचा करने वाली साबित होगी, वहीं यात्रियों के लिए भी सुविधाओं में विस्तार होगा।