• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब Online Fraud के लिए भी आ गया बीमा प्लान, पीड़ितो को इस तरह देगा राहत

Online Fraud के शिकार लोगों के लिए एक पॉलिसी आई है जो उनके काफी काम आने वाली है।

By Ajay Kumar BarveEdited By: Ajay Kumar Barve
Publish Date: Wed, 01 Jul 2020 04:17:30 PM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2020 07:55:14 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
अब Online Fraud के लिए भी आ गया बीमा प्लान, पीड़ितो को इस तरह देगा राहत

इन दिनों जहां एक तरफ Term Insurance और Mediclaim की तरह दूसरे Insurance Plan जरूरी हो गए हैं वहीं एक कंपनी ने इन सबसे हटकर एक अनोखा बीमा प्लान पेश किया है। यह बीमा प्लान है ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार लोगों के लिए। दरअसल, इन दिनों ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। बैंक और सरकार की तरफ से अक्सर लोगों को अलर्ट भी किया जाता है लेकिन इसके बावजूद लोग इन ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार बन ही जाते हैं। ऐसे में ICICI Lombard इस तरह की घटनाओं से सुरक्षा प्रदान करने के लिए नया बीमा प्लान लेकर आई है। ICICI एक रिटेल साइबर लायबिलिटी इंश्योरेंस पॉलिसी लेकर आई है जिसमें ऑनलाइन ठगी के शिकार के शख्स के साथ ही उसके परिजनों को भी कवरेज मिलता है।

कैसी है पॉलिसी

यह पॉलिसी उन लोगों के लिए है जिनका ऑनलाइन लेनदेन रहता है। ऐसे में अगर वो किसी सायबर फ्रॉड या हैकर्स का निशाना बन जाते हैं और उन्हें भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ता है तो उन्हें इस पॉलिसी की मदद से उस नुकसान की भरपाई करने का मौका मिलता है। जहां तक इसकी प्रीमियम की बात है तो यह काफी किफायती है और इसमें रोजाना आपको कम से कम 6.5 रुपए और अधिकतम 65 रुपए तक देना होता है। इसमें ग्राहक को 50 हजार से 10 लाख तक का सम एश्योर्ड मिलता है। अगर ऑनलाइन ठगी में आपको 10 लाख तक का नुकसान होता है तो कंपनी इसकी भरपाई करेगी लेकिन यह आपके सम एश्योर्ड और प्लान पर निर्भर करता है।


इस पॉलिसी में ग्राहकों को आइडेंटिटी चोरी, बैंक फ्रॉड, क्रेडिट कार्ड, मोबाइल वॉलेट जैसे फ्रॉड्स से सुरक्षा मिलती है।

किनके लिए है पॉलिसी

यह पॉलिसी उन लोगों के ज्यादा काम की है जो ऑनलाइन लेनदेन ज्यादा करते हैं और इसके खतरों से वाकिफ नहीं है। ऐसे में उन्हें यह पॉलिसी काम आएगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।