• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिना डेबिट कार्ड निकालें ATM से कैश, इस बैंक ने शुरु की UPI के जरिए निकासी की सुविधा

RBI ने सभी बैंकों से कहा था कि वे ग्राहकों को अपने एटीएम पर इंटरऑपरेबल कार्ड-लेस कैश विदड्रॉल (ICCW) की सुविधा दें।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Wed, 07 Jun 2023 10:50:22 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Jun 2023 10:50:22 PM (IST)
बिना डेबिट कार्ड निकालें ATM से कैश, इस बैंक ने शुरु की UPI के जरिए निकासी की सुविधा

UPI Cash Withdrawal: अगर आप अपना डेबिट कार्ड भूल आए हैं, तो भी ATM से कैश निकाल सकते हैं। देश के प्रमुख सरकारी बैंकों में से एक बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने एक नई एटीएम (ATM) सर्विस शुरू की है। जिसके तहत आप इस बैंक के एटीएम पर UPI का उपयोग करके भी कैश निकाल सकते हैं। बैंक ने इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विथड्रॉल (ICCW) सर्विस शुरू किया है। इस सर्विस के जरिए आप एक दिन में केवल 2 बार ही एटीएम से कैश निकाल सकेंगे। एक ट्रांजेक्शन की लिमिट 5,000 रु रखी गई है। यानी आप एक बार में अधिकतम 5000 रु निकाल सकेंगे।

जानिए इसका प्रोसेस

इस प्रोसेस के जरिए कैश निकालने के लिए आपको बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर जाना होगा। वहां आप 'यूपीआई कैश विदड्रॉल' ऑप्शन को सलेक्ट करें। फिर निकासी की राशि दर्ज करें। जिसके बाद एटीएम स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड दिखेगा। आप अपने मोबाइल फोन पर बैंक के UPI ऐप का उपयोग करके QR कोड को स्कैन करें। पिन डालकर ट्रांजेक्शन को अथॉराइज्ड करते ही पैसा निकल जाएगा। अगर आपकेे एक से अधिक बैंक खाते एक ही यूपीआई आईडी से लिंक्ड हैं, तो आपको उनमें से कोई एक अकाउंट चुनने की सुविधा भी मिलेगी।


किनको मिलेगा फायदा?

दूसरे बैंकों के ग्राहक जो अपने मोबाइल फोन पर भीम यूपीआई (BHIM UPI), बॉब वर्ल्ड (BoB World) यूपीआई, या किसी अन्य आईसीसीडब्ल्यू-इनेबल्ड यूपीआई ऐप का उपयोग करते हैं, वो डेबिट कार्ड के बिना बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से कैश निकाल सकेंगे। अभी ये सुविधा केवल इसी बैंक ने शुरु की है। लेकिन आपको बता दें कि RBI ने पिछले साल गी सभी बैंकों को कहा था कि वे ग्राहकों को अपने एटीएम पर इंटरऑपरेबल कार्ड-लेस कैश विदड्रॉल (ICCW) की सुविधा दें। उम्मीद है कि जल्द ही दूसरे बैंक भी ये सुविधा मुहैया कराएंगे और फिर कार्ड की जरुरत ही नहीं पड़ेगी।