• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

सरगुजा में 15 वर्षीय छात्र का शव पहाड़ी पर मिलने से सनसनी, घर से खेलने का बोल कर निकला था; चेहरे पर मिले गंभीर चोटों के निशान

सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्र का शव टिहली पर्वत पर मिलने से सनसनी फैल गई।

By Vinod ShriwashEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 25 Jul 2026 06:46:00 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Jul 2026 07:00:38 PM (IST)
सरगुजा में 15 वर्षीय छात्र का शव पहाड़ी पर मिलने से सनसनी, घर से खेलने का बोल कर निकला था; चेहरे पर मिले गंभीर चोटों के निशान
टिहली पर्वत पर छात्र का शव मिलने से सनसनी फैली (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. चेहरे पर गंभीर चोटों से हत्या की आशंका गहराई
  2. गुरुवार शाम खेलने निकला छात्र घर नहीं लौटा
  3. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र का शव रिखी ग्राम स्थित टिहली पर्वत पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। छात्र के चेहरे और पैरों पर गंभीर चोटों के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक मौत के कारण पर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला है।

खेलने निकला, रातभर नहीं लौटा

पुलिस के अनुसार ग्राम सलका निवासी विरेंद्र कंवर (15) गुरुवार शाम घर से खेलने की बात कहकर निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह भी खोजबीन जारी रही।


टिहली पर्वत पर झाड़ियों में मिला शव

शुक्रवार को टिहली पर्वत पहुंचे ग्रामीणों ने झाड़ियों के बीच विरेंद्र का शव देखा और इसकी सूचना गांव के सरपंच व उदयपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ अंबिकापुर से फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में चेहरे पर गंभीर चोट और पैरों पर घाव पाए गए, जिससे बेरहमी से मारपीट की आशंका व्यक्त की जा रही है। मृतक का घर घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है।

दोस्तों और सहपाठियों से पूछताछ

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि छात्र घटनास्थल तक किसके साथ पहुंचा था। जांच में सामने आया है कि शाम तक वह दोस्तों के साथ खेल रहा था, लेकिन उसके बाद वह किसके साथ गया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। उदयपुर थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल दोस्तों और सहपाठियों से पूछताछ जारी है।