• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

एंबुलेंस में लेटकर न्याय मांगने थाने पहुंची हादसे में अपाहिज हुई मां, कहा- मैं बिस्तर पर आ गई, अब मेरी बच्ची को कौन पालेगा?

25 जून को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई गांधीनगर निवासी रिंकी कुमारी रविवार को अस्पताल से एंबुलेंस से सीधे गांधीनगर थाने पहुंच गईं।

By Asim Sen GuptaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 28 Jun 2026 06:40:24 PM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jun 2026 06:40:24 PM (IST)
एंबुलेंस में लेटकर न्याय मांगने थाने पहुंची हादसे में अपाहिज हुई मां, कहा- मैं बिस्तर पर आ गई, अब मेरी बच्ची को कौन पालेगा?
पीड़िता रिंकी कुमारी ने लगाई इंसाफ की गुहार।

HighLights

  1. अस्पताल से सीधे थाने के दरवाजे पहुंची एंबुलेंस
  2. इलाज का झांसा देकर फरार हुआ कार चालक
  3. पीड़िता रिंकी कुमारी ने लगाई इंसाफ की गुहार

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। एक मां की ममता और दर्द एंबुलेंस के स्ट्रेचर पर लेटकर थाने के दरवाजे तक पहुंच गई। 25 जून को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई गांधीनगर निवासी रिंकी कुमारी रविवार को अस्पताल से एंबुलेंस से सीधे गांधीनगर थाने पहुंच गईं।

महिला की आंखों में बेबसी

एंबुलेंस पर लेटकर स्वजन के साथ पहुंची महिला की आंखों में बेबसी और जुबां पर एक ही सवाल था, "मैं जीवनभर के लिए अपाहिज हो गई हूं, मेरा इलाज कौन कराएगा? मेरी बच्ची का क्या होगा? परिवार का भरण-पोषण कैसे होगा?" गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी खुद एंबुलेंस के दरवाजे तक पहुंचे। उन्होंने महिला से आत्मीयता से बात कर दुर्घटनाओं में बीमा राशि की आर्थिक सहायता की प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस की ओर से कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


naidunia_image

स्कूल से लौटते समय तेज रफ्तार कार ने मारी थी टक्कर

गांधीनगर निवासी रिंकी कुमारी ने बताया कि 25 जून को वह अपनी बेटी का स्कूल में एडमिशन कराने के लिए बनारस रोड स्थित अंबिका मिशन स्कूल गई थीं। दाखिले की जानकारी लेकर जब वह बाजार की ओर लौट रही थीं, तभी गांधीनगर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने पहले सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मारी और फिर उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

हादसा इतना भयावह था कि वह काफी दूर तक घिसटती चली गईं। इससे आसपास के लोगों में चीख-पुकार मच गई। पीड़िता का आरोप है कि हादसे के तुरंत बाद कार चालक गाड़ी से उतरा और अपनी गलती मानते हुए इलाज कराने का भरोसा दिया। वह रिंकी को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचा भी, लेकिन वहां से मौका पाकर फरार हो गया।

naidunia_image

रिंकी ने बताया कि मुझे लगा था कि वह इंसानियत दिखाएगा, पर उसने मुझे तड़पता छोड़ दिया। हादसे में रिंकी की कमर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने बताया कि रीढ़ की हड्डी में चोट के कारण उनके सामान्य रूप से चल पाने की उम्मीद कम है।

'अब कौन कमाएगा, कौन खिलाएगा'

एंबुलेंस में लेटे-लेटे ही रिंकी ने थाने में अपनी व्यथा सुनाई कि, "मैं घर चलाती थी, बच्ची को पढ़ा रही थी, अब बिस्तर से उठ भी नहीं पाती।" उनका कहना है कि एफआईआर तो दर्ज हो गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोपित खुला घूम रहा है और वह दर्द से तड़प रही हैं। उनकी मांग है कि दुर्घटना कारित करने वाला चालक इलाज की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करे और उचित मुआवजा दे।

naidunia_image

थाना प्रभारी ने दिया आर्थिक सहायता का भरोसा

गंभीर हालत को देखते हुए रिंकी कुमारी को अंबिकापुर से रायपुर रेफर कर दिया गया है, लेकिन महिला अभी भी अंबिकापुर के निजी अस्पताल में ही भर्ती है। परिचित उनकी मदद कर रहे हैं। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने एंबुलेंस के पास पहुंचकर गंभीरता से उनकी सारी बातें सुनीं।

यह भी पढ़ें- अंधेरे में छत्तीसगढ़ के 85 हजार शिक्षकों का भविष्य, TET पास करना जरूरी, लेकिन परीक्षा की तारीख का अब भी इंतजार

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर पहले से ही प्राथमिकी दर्ज है और पुलिस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने रिंकी को ऐसे मामलों में मिलने वाली बीमा राशि की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने समझाया कि मोटरयान दुर्घटना दावा अधिकरण (MACT) से कैसे राहत मिल सकती है, कौन से दस्तावेज जरूरी हैं और क्लेम की प्रक्रिया क्या है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।