• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

12 हाथियों का नया दल पहुंचने से अंबिकापुर के उदयपुर रेंज में हुए 27 हाथी, घरो में किया तोड़फोड़

सरगुजा के उदयपुर वन परिक्षेत्र में 12 हाथियों का नया दल पहुंचने से क्षेत्र में हाथियों की कुल संख्या 27 हो गई है। प्रेमनगर के मेंड्रा गांव में एक ग्रा...और पढ़ें

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 07:05:56 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 07:05:56 PM (IST)
12 हाथियों का नया दल पहुंचने से अंबिकापुर के उदयपुर रेंज में हुए 27 हाथी, घरो में किया तोड़फोड़
हाथियों द्वारा क्षतिग्रस्त मकान

HighLights

  1. प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मेंड्रा सतकोनापारा में ग्रामीण आलम नेटी के घर को पहुँचाया नुकसान।
  2. वन विभाग को अब दो अलग-अलग क्षेत्रों में हाथियों के दो अलग दलों की करनी पड़ रही है निगरानी।
  3. वन विभाग ने ग्रामीणों से हाथियों के पास न जाने और सुरक्षित रहने की अपील की है।

नईदुनिया प्रतिनिधि,अंबिकापुर : सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में पहले से ही 15 हाथियों का दल सुखरी, भंडार, बिच्छल घाटी, सायर, ससाकालो, लक्ष्मणगढ़ सहित आसपास के जंगलों में विचरण कर रहा है।इसी बीच कोरिया जिले की ओर से 12 हाथियों का नया दल प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मेंड्रा सतकोनापारा गांव में पहुंच गया और ग्रामीण आलम नेटी के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी।

घर को भारी नुकसान पहुंचा है। हाथियों के नए दल की दस्तक से वन विभाग के सामने चुनौती दोगुनी हो गई है। हाथियों से जानमाल का नुकसान न हो इसे लेकर हाथियों के दोनों दलों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।


ग्रामीणों के अनुसार हर साल सितंबर के आसपास हाथियों का दल इस क्षेत्र में पहुंचता है और नवंबर तक यहां के जंगलों और आसपास के गांवों में विचरण करता है। इस दौरान खेतों में खड़ी फसलें रौंदी जाती हैं, मकानों को नुकसान पहुंचता है और कई बार जनहानि भी होती है। बीते वर्षों में हाथी हमले में कई लोगों की मौत हो चुकी है।वन विभाग चौबीस घंटे हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

सुखरी-भंडार क्षेत्र में 15 हाथियों के दल को आबादी से दूर रखने की कवायद चल रही थी, तभी मेंड्रा में 12 हाथियों के दल के पहुंचने की सूचना से ग्रामीणों में भय है। अब दो अलग-अलग क्षेत्रों में दो दलों की निगरानी करनी पड़ रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

यह भी पढ़ें- अंबिकापुर में निवेश के नाम पर महिला लेक्चरर से 55 लाख की ठगी: स्काउट-गाइड अधिकारी समेत 5 लोगों पर FIR

वन विभाग का कहना है कि हाथियों की निगरानी बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को हाथियों के करीब न जाने, उन्हें न घेरने और न उकसाने की अपील की गई है। हाथी दिखने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने को कहा गया है।