• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

अंबिकापुर में करोड़ों हड़पने के बाद दोस्त-दोस्त न रहा...पैसा मांगा तो दी जान से मारने की धमकी गिरफ्तार

अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतीक स्टील ट्रेडर्स के संचालक सुजीत जायसवाल को पुलिस ने कारोबारी राहुल गोयल से ₹2.08 करोड़ की ठगी करने के ...और पढ़ें

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 08:15:57 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 08:15:57 PM (IST)
अंबिकापुर में करोड़ों हड़पने के बाद दोस्त-दोस्त न रहा...पैसा मांगा तो दी जान से मारने की धमकी गिरफ्तार
पुलिस कर्मचारी के साथ आरोपित

HighLights

  1. अंबिकापुर में कारोबारी से ₹2.08 करोड़ की बड़ी ठगी।
  2. प्रतीक स्टील ट्रेडर्स का संचालक सुजीत जायसवाल गिरफ्तार।
  3. बीएनएस (BNS) की धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस, भेजा गया जेल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर: शहर के कारोबारी से व्यापार के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले प्रतीक स्टील ट्रेडर्स के संचालक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने कूटरचित दस्तावेज और धर्मकांटा-जमीन का झांसा देकर दो करोड़ आठ लाख 50 हजार रुपये हड़प लिए और तकादा करने पर जान से मारने की धमकी दी।

एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने जिले में ठगी और आपराधिक विश्वासघात के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है।

थाना कोतवाली में शिकायतकर्ता राहुल गोयल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गोधनपुर वसुंधरा विहार रोड निवासी सुजीत जायसवाल जो प्रतीक स्टील ट्रेडर्स का संचालक है, उससे उसकी पुरानी जान-पहचान थी। दोस्ती का फायदा उठाकर आरोपित सुजीत जायसवाल ने व्यापार में पार्टनरशिप और बड़ा मुनाफा का लालच दिया और कुल चार करोड़ 80 लाख 50 हजार रुपये की मांग की।


भरोसे में आकर राहुल गोयल ने 13 अगस्त 2021 से 25 नवंबर 2022 के बीच किस्तों में कुल 4,80,50,000 रुपये दे दिए। बाद में हिसाब मांगने पर आरोपित ने टालमटोल शुरू कर दी। कई बार कहने पर आरोपित ने केवल दो करोड़ 72 लाख रुपये ही वापस किए।

शेष दो करोड़ आठ लाख 50 हजार रुपये हड़प गया।इतना ही नहीं, आरोपित ने धर्मकांटा लगाने और इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के लिए जमीन दिलाने के नाम पर भी अतिरिक्त रकम ऐंठ ली। न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही पैसा लौटाया। जब राहुल गोयल ने बकाया रकम का तकादा किया तो आरोपित सुजीत जायसवाल ने उसे और उसके परिवार को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 318(4) धोखाधड़ी, 296 अश्लीलता/गाली, 351(3) आपराधिक धमकी, 316(5) आपराधिक विश्वासघात बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी राजेश अग्रवाल ने कोतवाली पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपित सुजीत जायसवाल (48) निवासी गोधनपुर वसुंधरा विहार रोड वर्मा बाड़ी के पास थाना गांधीनगर अंबिकापुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपित ने व्यापार के नाम पर ठगी करना स्वीकार किया।साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- कागजों में 405 करोड़ खर्च, पर केंद्र के पोर्टल पर प्रगति 'शून्य',पंचायतों के बजट में बड़ा झोल