• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

अंबिकापुर और गढ़वा रोड के बीच बनेगी 261 किमी लंबी रेललाइन, रामानुजगंज से होते हुए झारखंड में करेगी प्रवेश, जानें किस किस जिले के लोगों को होगा फायदा

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से झारखंड के गढ़वा रोड तक 261.838 किमी लंबी नई रेल लाइन को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 20 Jun 2026 12:15:54 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jun 2026 12:59:17 PM (IST)
अंबिकापुर और गढ़वा रोड के बीच बनेगी 261 किमी लंबी रेललाइन, रामानुजगंज से होते हुए झारखंड में करेगी प्रवेश, जानें किस किस जिले के लोगों को होगा फायदा
अंबिकापुर गढ़वा रेल लाइन रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लोगों का सफर होगा आसान। - फाइल फोटो

HighLights

  1. इस परियोजना में रामानुजगंज से बरवाडीह तक रेल लाइन भी शामिल है
  2. नई रेलवे लाइन पर रामानुजगंज भी बड़ा स्टेशन बनेगा
  3. सरगुजा, बलरामपुर के साथ झारखंड जाने वाले लोगों को सीधी ट्रेन

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय की ओर से एक अच्छी खबर आई है, अंबिकापुर-गढ़वा रोड नई रेल लाइन परियोजना को हरी झंडी दे दी गई है। इस रेल लाइन परियोजनों से प्रदेश में रेल का विस्तार होगा और यात्रियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। इसकी अधिसूचना भारत के राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है।

सबसे खास बात यह है कि केंद्र सरकार द्वारा मंजूर की गई इस 261.838 किलोमीटर रेल लाइन की इस परियोजना में रामानुजगंज से बरवाडीह तक रेल लाइन शामिल है। इस रेल लाइन में रामानुजगंज सबसे बड़ा स्टेशन होगा। यहीं से बरवाडीह के लिए अलग से रेल लाइन भी बनाई जाएगी। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर से शुरू हुई यह रेल लाइन रामानुजगंज से होते हुए झारखंड में प्रवेश करेगी और गढ़वा रोड तक पहुंचेगी। इसे बरवाड़ीह तक आगे बढ़ाया जाएगा।


अभी तक यात्रियों को यहां जाने के लिए बसों या अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब रेल लाइन को हरी झंडी मिलने के बाद लोगों में खुशी की लहर है। इससे सरगुजा के साथ बलरामपुर जिले में परिवहन की सुविधा होगी। इसके साथ ही झारखंड़ जाने वाले यात्रियों को भी ट्रेन की सुविधा मिलेगी।

जानिए इस रेल लाइन से क्या-क्या होगा फायदा

  • नई रेल लाइन से छत्तीसगढ़ के जिलों के साथ झारखंड में भी केनेक्टिविटी मिलेगी
  • इसका सबसे बड़ा फायदा रेल लाइन गुजरने वाले क्षेत्र के किसानों को होगा, जिससे उन्हें परिवहन की सुविधा मिलेगी
  • रेलवे लाइन के जरिए उनके द्वारा उगाई फसल और अन्य सामन को वे अन्य बाजारों में भेज सकेंगे
  • इससे सरगुजा और बलरामपुर सहित अन्य स्थानों में व्यापार और अन्य सुविधाओं को भी बढ़ावा मिलेगा
  • अलग-अलग स्टेशनों के बनने से यहां पर लोगों के लिए रोजगार के साधन भी उपलब्ध हो सकेंगे

यह भी पढ़ें : नीट परीक्षार्थियों को रेलवे की सौगात: चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, लगेंगे 40 अतिरिक्त कोच

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।