• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंबिकापुर में कांस्टेबल के घर से AK-47 और 90 कारतूस के साथ सोने-चांदी के जेवर हुए चोरी

अंबिकापुर में एक पुलिसकर्मी के घर से एके 47 राइफल और 90 जिंदा कारतूस के साथ सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए हैं। यह घटना बलरामपुर जिले में पदस्थ पुलिस...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 03 Apr 2025 11:22:52 AM (IST)Updated Date: Thu, 03 Apr 2025 11:42:03 AM (IST)
अंबिकापुर में कांस्टेबल के घर से AK-47 और 90 कारतूस के साथ सोने-चांदी के जेवर हुए चोरी
पुलिस कांस्टेबल के घर से चोरी हो गई बंदूक। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. पुलिसकर्मी के घर से एके 47 राइफल और 90 कारतूस चोरी।
  2. चोरी की घटना के बाद पुलिस अमले में खलबली मच गई।
  3. पुलिस आरक्षक की लापरवाही की भी जांच की जा रही है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। बलरामपुर जिले में पदस्थ पुलिस आरक्षक आशीष तिर्की के अंबिकापुर के गांधीनगर स्थित निवास से चोरों ने एके 47 राइफल और 90 जिंदा कारतूस पार कर दिया। राइफल और जिंदा कारतूस के अलावा घर से सोने-चांदी के जेवरातों की भी चोरी हुई है।

घटना से पुलिस अमले में खलबली है। आरक्षक ने घटना से जुड़ी जो जानकारी दी है, उससे पुलिस को थोड़ा संदेह है। घटना को चोरी मानकर ही जांच की जा रही है। पूरे प्रकरण में आरक्षक की लापरवाही भी सामने आई है।


अंबिकापुर के गांधीनगर निवासी आशीष तिर्की बलरामपुर जिले में जिला पुलिस बल में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। वर्तमान में उसकी ड्यूटी जिला पंचायत बलरामपुर के सीईओ के गनमैन के रूप में थी। इसी कारण विभाग की ओर से उसे एके-47 राइफल और जिंदा कारतूस जारी किया गया था। दो दिन पहले वह अंबिकापुर आया था।

naidunia_image

परिवार के साथ गांव चला गया था

परिवार के सदस्यों के साथ वह जशपुर जिले के गृहग्राम चला गया था। बुधवार दोपहर बाद आशीष तिर्की परिवार सहित वापस घर पहुंचा तो घर के किचन का ताला खुला हुआ मिला। इस रास्ते से भी घर में प्रवेश किया जा सकता है।

आशीष के अनुसार जब वह घर पहुंचा तो एके 47 राइफल के साथ 90 कारतूस एवं घर के अलमारी में रखा नकदी एवं जेवरात गायब थे। इसकी सूचना रात को गांधीनगर थाना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया।

रसोई के फ्रीज पर रखी थी चाबी

पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। काफी खोजबीन और जांच के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर देर रात गांधीनगर थाने में घटना प्राथमिकी की गई है। आशीष तिर्की के स्वजन की माने तो घर का ताला बंद कर उन्होंने चाबी रसोई घर के फ्रीज में रख दी थी।

naidunia_image

रसोई घर का दरवाजा बाहर खुलता है। रसोई घर में ताला लगाकर वे चले गए थे। घटनास्थल के अवलोकन के बाद उन्होंने आशंका जताई है कि चोरों ने रसोई घर के दरवाजे का ताला तोड़ा, फ्रीज से चाबी निकाली और घर में घुसकर चोरी की। चोरी के बाद तालों को वापस बंद कर चाबी को फ्रीज में रख दिया और भाग निकले।

चोरों को घर की जानकारी थी

रसोई घर के बाहर दरवाजे में ताले को उन्होंने लटका दिया था। जिस तरह से चोरी की घटना हुई है उससे आशंका है कि चोरों को आशीष तिर्की के घर के बारे में जानकारी थी। परिवार के सदस्य फ्रीज में चाबी रखते हैं, इसकी भी जानकारी उन्हें रही होगी।

सरगुजा पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि आरक्षक ने चोरी के तरीके को लेकर जो आशंका जताई है उसमें कुछ संदेह है। हालांकि पुलिस इस घटना को चोरी का मानकर ही जांच कर रही है। एसपी ने बताया कि आरक्षक ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक सर्विस राइफल एवं कारतूस को उसने घर में ही रखा हुआ था।

यदि वह अवकाश पर था तो नियमों के तहत उसे राइफल और कारतूस को जमा कर देना था। आरक्षक अवकाश पर था या बिना जानकारी दिए राइफल और कारतूस लेकर आ गया था इन तमाम बिंदुओं की जांच पुलिस कर रही है।