• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ambikapur News: बलरामपुर जिले में बरातियों की बस 50 फीट नीचे गिरी,तीन की मौत, पांच दर्जन घायल

कुसमी - चांदो मार्ग पर निर्माणाधीन कंठी घाट के घुमावदार सड़क पर बस पर से चालक का नियंत्रण हट गया। बस लगभग 50 फीट ऊपर से लुढ़कते हुए खाई से नीचे दूसरे सड़क पर गिर गई। इस दौरान तीन-चार पेड़ भी उखड़ गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। चीख-पुकार के बीच घायलों की मदद के लिए चांदो थाना से पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 15 May 2025 07:31:46 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 May 2025 07:40:01 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Ambikapur News: बलरामपुर जिले में बरातियों की बस 50 फीट नीचे गिरी,तीन की मौत, पांच दर्जन घायल
घटना के बाद बस की ये हालत हो गई।

HighLights

  1. कुसमी-चांदो मार्ग पर हादसा, झारखंड के बरगढ़ जा रही थी बरात
  2. तीन बरातियों की मौत हो गई। लगभग पांच दर्जन बराती घायल हैं।
  3. गंभीर से घायल 10 बरातियों को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के कुसमी-चांदो मार्ग के कंठी घाट पर गुरुवार दोपहर बरातियों से भरी बस लगभग 50 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गई। दुर्घटना में तीन बरातियों की मौत हो गई,जबकि महिला-बच्चे समेत लगभग पांच दर्जन बराती घायल है। गंभीर रूप से घायल 10 बरातियों को जिला अस्पताल बलरामपुर में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। घटना से विवाह की खुशियां मातम में बदल गई है।

naidunia_image

  • बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बेलकोना निवासी गुंजन राम के बेटे सुनील की शादी गुरुवार को झारखंड के बरगढ़ में होनी थी। घर में खुशी का माहौल था।
  • रिश्तेदारों के अलावा गांववाले और परिचितों को मिलाकर 70 से 80 लोग बतौर बराती हंसी खुशी बस में सवार होकर भंडरिया बरात जाने के लिए निकले थे।
  • इसी दौरान कुसमी - चांदो मार्ग पर निर्माणाधीन कंठी घाट के घुमावदार सड़क पर बस पर से चालक का नियंत्रण हट गया। बस लगभग 50 फीट ऊपर से लुढ़कते हुए खाई से नीचे दूसरे सड़क पर गिर गई।
  • इस दौरान तीन-चार पेड़ भी उखड़ गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया।
  • चीख-पुकार के बीच घायलों की मदद के लिए चांदो थाना से पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गए।

naidunia_image

  • घटनास्थल का नजारा अत्यंत दुखदायी था।छोटे बच्चों के साथ महिलाएं और बुजर्ग तड़प रहे थे।सभी को तत्काल एंबुलेंस और अलग-अलग वाहनों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदो ले जाया गया।
  • गंभीर रूप से घायल मरीजों को तत्काल जिला अस्पताल बलरामपुर में शिफ्ट किया गया। इधर बस में सवार महिला महंती कुजूर पति हेमंत (27) और मांदुर पिता सीताराम (18) की मौके पर मौत हो गई थी।
  • दोनों बस के अंदर ही दब गए थे। पुलिस ने एक्सीवेटर की मदद से बस को उठाकर मृतकों के शवों को बाहर निकाला।
  • स्थानीय लोगों की मदद से बलरामपुर जिला अस्पताल पहुंचने के बाद ममेश बड़ा (12) की मौत हो गई।
  • यह बालक राजपुर क्षेत्र के गोपालपुर से शादी में आया था। बलरामपुर जिला अस्पताल में सीएमएचओ डा बसंत सिंह के साथ चिकित्सकों का दल मुस्तैद रहा।

10 बरातियों की हालत गंभीर,मेडिकल कॉलेज अस्पताल शिफ्ट

  • बस दुर्घटना में 10 बरातियों को गंभीर चोट आई है। उन्हें जिला अस्पताल बलरामपुर से मेडिकल कालेज अस्पताल अंबिकापुर शिफ्ट कर दिया गया है।
  • शेष घायलों का उपचार बलरामपुर जिला अस्पताल में चल रहा है। इस भीषण बस हादसे की खबर मिलते ही बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा समेत प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
  • कलेक्टर ने घायलों की समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई।
  • सीएमएचओ बसंत सिंह, सिविल सर्जन डाक्टर शशांक गुप्ता के साथ अस्पताल में पदस्थ चिकित्सकों ने घायलों का उपचार किया। दुर्घटना की खबर मिलते ही जिला अस्पताल को अलर्ट कर दिया गया था।

वर्षों से चल रहा कंठी घाट पर सड़क निर्माण

  • बलरामपुर जिले के कंठी घाट पर सड़क निर्माण कई वर्षों से चल रहा है लेकिन यह पूरा नहीं हुआ है। यहां सड़क घुमावदार और पहाड़ी पर है।
  • कुसमी-सामरी क्षेत्र के लोगों के लिए जिला मुख्यालय पहुंचने का यह कम दूरी का रास्ता है। कंठी घाट पर सड़क खतरनाक है।
  • पहाड़ी पर घुमावदार सड़क के ऊपरी हिस्से से ही बस नीचे गिरी। इस दौरान कई पेड़ भी धराशायी होते चले गए। बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

कंडम बस में सवार थे क्षमता से अधिक यात्री

  • बरातियों को लेकर जा रही बस कंडम थी। बस को देखकर ही इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह पूरी तरह से फिट नहीं थी।
  • जानकारों ने बताया कि बिना फिटनेस के ही बस सड़क पर दौड़ रही थी,ऊपर से क्षमता से अधिक बराती उसमें सवार हो गए थे।
  • अधिकतम 50 से 55 यात्रियों वाली बस में लगभग 70 से 80 यात्री सवार हो गए थे। घायल यात्रियों ने बताया कि उन्हें समझ में ही नहीं आया कि क्या हुआ?
  • घाट पर चढ़ रही बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। नीचे खाई होने के कारण वह लुढ़कते हुए सीधे नीचे की सड़क पर जा गिरी।
  • इस दौरान कई पेड़ भी आए लेकिन बस का भार सहन नहीं कर सके। कई पेड़ भी जड़ से उखड़ कर बस के साथ नीचे गिर गए।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।