• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

हथियारबंद गिरोह ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र में कुमदा भूमिगत खदान से काटा अस्सी मीटर केबल

एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र में कबाड़ चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे हथियारों के बल पर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सोमवार रात कुमदा...और पढ़ें

By Anang Pal DixitEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 06:15:55 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 06:15:55 PM (IST)
हथियारबंद गिरोह ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र में कुमदा भूमिगत खदान से काटा अस्सी मीटर केबल
सीसी कैमरे में नजर आ रहा चोर

HighLights

  1. बलरामपुर खदान के बाद अब कुमदा भूमिगत खदान में चोरों ने बोला एक और धावा।
  2. करोड़ों रुपये की मशीनरी और वर्कशाप में सेंध लगने के बाद भी प्रबंधन नहीं चेता।
  3. ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाकर डराने वाले गिरोह की तलाश तेज।

नईदुनिया न्यूज, बिश्रामपुर: एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र में लंबे समय से बंद पड़ी खदानों और संवेदनशील परिसरों में कबाड़ चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार रात कुमदा 7/8 भूमिगत खदान में हथियारों से लैस 15-20 लोगों के गिरोह ने सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों को बंधक बनाकर भयभीत किया और खदान के भीतर घुसकर करीब 80 मीटर लंबी पावर चार्ज केबल काटकर ले गए। घटना के बाद सुरक्षा प्रभारी ने बिश्रामपुर थाने में लिखित शिकायत कर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

एसईसीएल के कुमदा 7/8 भूमिगत खदान के सुरक्षा प्रभारी द्वारा बिश्रामपुर थाने में लिखित शिकायत कर बताया कि पांच अक्टूबर की रात खदान के मुहाने के पास 15-20 अज्ञात लोग पहुंचे। इनमें करीब पांच-छह लोग अस्त्र-शस्त्र से लैस थे। गिरोह ने खदान के सतह क्षेत्र में तैनात कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाकर भयभीत कर दिया। इसके बाद करीब 10-12 लोग जान जोखिम में डालकर भूमिगत खदान के भीतर घुस गए और लगभग 80 मीटर लंबी 70 वर्ग मिलीमीटर पावर चार्ज केबल काटकर अपने साथ ले गए।


पत्र में चोरी गई केबल की अनुमानित कीमत करीब 2.08 लाख रुपये बताई गई है। सुरक्षा प्रभारी ने पुलिस से अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चोरी गई केबल बरामद करने, घटना में शामिल लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी करने तथा खदान एवं कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक पुलिस सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

बंद खदानें बन रहीं कबाड़ चोरों का आसान निशाना

कुमदा 7/8 की घटना ने एसईसीएल के बंद एवं संवेदनशील परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि लंबे अरसे से बंद पड़ी खदानों और कबाड़ में चोरों का गिरोह सक्रिय है। आए दिन ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को धमकाकर अथवा बंधक बनाकर कीमती तांबायुक्त केबल, कलपुर्जे और अन्य सामग्री पार की जा रही है। स्थिति यह है कि ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी भी हथियारबंद गिरोह के सामने खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं।

पहले भी बलरामपुर खदान में भी हुई थी वारदात

इससे पहले 25 सितंबर को बलरामपुर भूमिगत खदान में भी चोरों ने सब स्टेशन में धावा बोलकर ड्यूटी पर तैनात इलेक्ट्रिकल फीटर विजय सिंह को धमकाया था। चोर दस मीटर से अधिक तांबायुक्त केबल काटकर ले गए थे। इसी रात बंद खदान के मुहाने पर लगी जाली के नीचे से चोर भूमिगत हिस्से में भी घुसे थे और वहां से भी केबल चोरी किए जाने की जानकारी सामने आई थी।

वर्कशाप में सेंध के बाद भी नहीं चेता प्रबंधन

21 सितंबर को ईएंडएम वर्कशाप के पिछवाड़े की दीवार में सेंध लगाकर चोर भीतर घुसे और बेशकीमती मोटर से तांबा काटकर ले गए थे। यहां करोड़ों रुपये की मशीनरी और उपकरण मौजूद हैं। घटना के बाद भी तत्काल पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं होने को लेकर सवाल उठे थे। बताया गया था कि लंबे समय से वर्कशाप में सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों की नियमित ड्यूटी नहीं लगाई जा रही है।