• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ambikapur News : दरिमा एयरपोर्ट की रिपोर्ट मिलते ही निरीक्षण फिर उड़ान का लाइसेंस

Ambikapur News : उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव से मुलाकात के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया आश्वासन।

By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Tue, 11 Jul 2023 10:33:19 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Jul 2023 10:33:19 PM (IST)
Ambikapur News : दरिमा एयरपोर्ट की रिपोर्ट मिलते ही निरीक्षण फिर उड़ान का लाइसेंस

अंबिकापुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर अंबिकापुर और बिलासपुर एयरपोर्ट को लेकर चर्चा की। अंबिकापुर से लगे ग्राम दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट से नियमित उड़ान आरंभ करने तथा बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर केंद्रीय मंत्री ने पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने उम्मीद जताई है कि राज्य और केंद्र सरकार के समन्वय से प्रदेश के इन दोनो एयरपोर्ट के कार्य शीघ्र ही पूरे होंगे।जनभावनाओं के अनुरूप लोगों को सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएगी।

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से चर्चा के दौरान उन्होंने अवगत कराया कि सरगुजा के दरिमा में स्थित मां महामाया एयरपोर्ट के लिए डीजीसीए की टीम ने निरीक्षण किया था। टीम द्वारा 67 बिंदुओं के मापदंड को पूरा करने का निर्देश दिया गया था।कुछ छोटी कमियां बताई थी।इन कमियों को दूर करने की कार्रवाई लगभग पूर्ण हो चुकी है।इसके पश्चात एक बार और निरीक्षण होना है। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि मंत्रालय में यह रिपोर्ट प्रस्तुत होने एवं उसके निराकरण पश्चात हवाई अड्डे के लाइसेंस के निरीक्षण को तत्काल पूर्ण किया जाएगा और नियमित विमान सेवा की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने अंबिकापुर को रायपुर, बनारस, रांची और दिल्ली से सीधी विमान सेवाएं देने का भी आग्रह किया। इस पर पूरा सहयोग करने का आश्वासन केंद्रीय मंत्री सिंधिया


ने दिया है। सिंहदेव ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि बिलासपुर एयरपोर्ट के सम्बन्ध में हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में सेना को दी गई ज़मीन को वापस लेकर बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार का निर्णय लिया गया है। इस विषय को लेकर भी केंद्रीय मंत्री से चर्चा की गई । नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से बिलासपुर हवाई अड्डे के विस्तार परियोजना में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया।इस पर उन्होंने जनभावनाओं के अनुरूप केंद्र सरकार स्तर से सहयोग का आश्वासन दिया है।

डीजीसीए की टीम एक बार निरीक्षण कर चुकी है एयरपोर्ट का

अंबिकापुर के दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट का निरीक्षण एक बार डीजीसीए की टीम कर चुकी है। तीन दिनों तक डीजीसीए की एक की टीम ने दरिमा में रुककर निर्धारित मापदंडों का परीक्षण किया था इसमें कई बिंदुओं पर कमियां बताई गई थी उन कमियों को भी राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने दूर करा दिया है इसकी जानकारी भी प्रेषित की जा रही है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री की ओर से आश्वस्त किया गया है कि कमियों को दूर करने संबंधी रिपोर्ट मिलते ही फिर से निरीक्षण करा विमान सेवा आरंभ कराने लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।