Ambikapur News: विधायक बृहस्पत के बिगड़े बोल अमर्यादित शब्दों का उपयोग
Ambikapur News: मुख्यमंत्री ने कहा था-मारपीट मामले को मिल बैठ कर सुलझा लिया जाना चाहिए।
By Yogeshwar Sharma
Edited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Fri, 07 Apr 2023 10:39:38 PM (IST)
Updated Date: Fri, 07 Apr 2023 10:49:06 PM (IST)

अंबिकापुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)।सहकारी बैंक रामानुजगंज के दो कर्मचारियों से मारपीट के आरोपों में घिरे रामानुजंगज के कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह का विवादित वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।इस वीडियो में विधायक बृहस्पत सिंह छत्तीसगढ़ के पूर्व केबिनेट मंत्री व धूर विरोधी रामविचार नेताम के लिए अमर्यादित वाक्य बोलते और देखे जा सकते हैं।इसी वीडियो में विधायक ने बैंककर्मियों के लिए अमर्यादित शब्द कहे। वीडियो में भीड़ बृहस्पत के बयान में ताली बजाते और उनके समर्थन में नारे लगाती दिख रही है।यह वीडियो रामानुजंगज का बताया जा रहा है।सहकारी बैंक के लिपिक और कार्यालय सहायक की पिटाई करते सीसी कैमरे में कैद हुए विधायक बृहस्पत सिंह के विरुद्ध कार्रवाई व सुरक्षा की मांग को लेकर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ के आह्वान पर दो दिनों तक सरगुजा,सूरजपुर,कोरिया,बलरामपुर व मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की सहकारी बैंक की 31शाखाओं में ताले लगे रहे है।कर्मचारियों के समर्थन में समिति के कर्मचारी भी आ चुके हैं।शुक्रवार से सामान्य अवकाश घोषित होने से बैंक बंद है।सहकारी बैंक कर्मचारियों के लामबंद होने के बाद बीते गुरुवार को रामानुजंगज में विधायक बृहस्पत सिंह के समर्थन में किसान आक्रोश रैली व सभा का आयोजन किया गया था। इसी सभा में कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने अमर्यादित शब्दों का उपयोग सार्वजनिक मंच से अपने उद्बोधन में किया।उन्होंने बैंक कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री रामविचार नेताम पर व्यक्तिगत टिप्पणियां भी की। प्रसारित वीडियो में बृहस्पत ने पूरे घटनाक्रम को लेकर बेहद मजाकिया अंदाज में कहा, मैंने रामानुजंगज में बैंक के चोर कर्मचारियों को पीटा तो बलरामपुर में नेताम हल्ला कर रहे हैं कि बृहस्पत ने बैंक कर्मचारियों की पिटाई की है।मेरे(बृहस्पत सिंह)विरुद्ध नारे लगवा रहा है।
गौरतलब है कि बीते तीन अप्रैल 2023 को किसानों के सामने सहकारी बैंक रामानुजंगज के दो कर्मचारियों की विधायक बृहस्पत सिंह ने पिटाई की थी।यह घटना सीसी कैमरे में भी कैद हुई है।घटना के बाद से बैंक कर्मचारी आंदोलित हैं।गुरुवार को अंबिकापुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि आपस में बातचीत कर इस मामले को सुलझा लिया जाना चाहिए।