• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

बस-इनोवा की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर, महिला की मौत, सात घायल: अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर लखनपुर के पास एक तेज रफ्तार इनोवा और बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बिलासपुर में अंतिम संस्कार से लौट रहे परिवार की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। सड़क किनारे खड़े बेतरतीब वाहनों को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 10:00:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 10:00:00 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बस-इनोवा की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर, महिला की मौत, सात घायल: अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा
घायलों को एंबुलेंस से ले जाते हुए

HighLights

  1. लखनपुर के जजगा में बस और इनोवा की आमने-सामने भीषण टक्कर।
  2. बिलासपुर से मातम मनाकर लौट रहे लोगों की कार दुर्घटना का शिकार।
  3. अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में चल रहा इलाज।

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर : अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 पर जजगा स्थित राजवाड़े ढाबा के सामने बुधवार देर रात तेज रफ्तार इनोवा और बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में इनोवा सवार महिला की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बनी हुई है।सभी सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक रात करीब 12.30 बजे अंबिकापुर की ओर आ रही इनोवा क्रिस्टा बिलासपुर की ओर जा रही पापुलर बस से सीधे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार के सभी एयरबैग खुल गए, इसके बाद भी सवार सुरक्षित नहीं बच सके। पिछली सीट पर बैठे लोग कार में ही फंस गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रायपुर से अपनी कार से लौट रहे लखनपुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला। दिनेश बारी ने अपनी गाड़ी तथा एंबुलेंस से घायलों को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लखनपुर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दिलीप कुमारी तिग्गा (52) की मौत हो गई। अन्य सात घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिव कीर्तन, विजय केरकेट्टा, आसनलाल तिग्गा और तेजकरण का इलाज आइसीयू में चल रहा है। बाकी तीन घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

अंतिम संस्कार से लौट रहे थे सभी

पुलिस के अनुसार इनोवा में सवार सभी लोग सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत लमगांव व आसपास के रहने वाले हैं। घायल आसनलाल तिग्गा, पत्नी दिलीप कुमारी तिग्गा व रिश्तेदारों को साथ लेकर बिलासपुर गए थे। वहां परिवार के ही एक सदस्य का निधन हुआ था। बुधवार सुबह ही वे लोग बिलासपुर निकले थे। अंतिम संस्कार में शामिल होकर अपने घर रात को लौट रहे थे।

ढाबे के कारण वाहनों का दबाब दुर्घटना का कारण

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे की वजह राजवाड़े ढाबा के पास सड़क किनारे खड़े वाहन बने। ढाबे में खाना खाने रुके भारी वाहनों और अन्य गाड़ियों को लोगों ने सड़क के दोनों ओर बेतरतीब तरीके से लगा दिया था, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह कम हो गई थी। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही बस और इनोवा अचानक आमने-सामने आ गईं और भिड़ गईं।

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।लखनपुर थाना प्रभारी संपत राम पोटाई ने बताया कि सूचना पर मृतका के स्वजन सुबह लखनपुर पहुंच गए थे। शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया गया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।