• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

अंबिकापुर डबल मर्डर : चरित्र पर संदेह में पत्नी और युवक को फावड़े से काटकर की हत्या, आरोपी पहुंचा जेल

सरगुजा जिले में चरित्र पर संदेह के चलते पति बाबूलाल मझवार ने अपनी पत्नी और गांव के युवक बेंजे बड़ा की फावड़े से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 21 Aug 2026 06:14:49 PM (IST)Updated Date: Fri, 21 Aug 2026 06:14:49 PM (IST)
अंबिकापुर डबल मर्डर : चरित्र पर संदेह में पत्नी और युवक को फावड़े से काटकर की हत्या, आरोपी पहुंचा जेल
अंबिकापुर दोहरा हत्याकांड का आरोपी बाबूलाल मझवार

HighLights

  1. बिसरपानी दारापारा में घटित हुई दोहरे हत्याकांड की वारदात
  2. आरोपी पति बाबूलाल मझवार को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  3. खून से सना फावड़ा और कपड़े पुलिस ने किए बरामद

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। थाना कमलेश्वरपुर क्षेत्र के ग्राम बिसरपानी दारापारा में हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी और गांव के एक युवक की फावड़े से हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शराब के नशे में शुरू हुआ विवाद

17 अगस्त की शाम ग्राम बिसरपानी दारापारा में सोमारू मझवार के घर नईहारो मझवार (32), उसका पति बाबूलाल मझवार (35) और गांव का ही युवक बेंजे बड़ा (35) आग ताप रहे थे। तीनों ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान बाबूलाल को अपनी पत्नी और बेंजे बड़ा के बीच अवैध संबंध का संदेह हुआ, जिससे विवाद बढ़ गया। हाथापाई और गाली-गलौज से डरकर मकान मालिक सोमारू अपने दूसरे घर चला गया।


सुबह मिला खून से लथपथ शव

18 अगस्त की सुबह जब सोमारू लौटा, तो घर के अंदर नईहारो और बेंजे बड़ा के खून से लथपथ शव पड़े थे। उनके सिर और शरीर पर फावड़े के गहरे निशान थे, जबकि बाबूलाल फरार था।

जंगल की तरफ भाग गया था आरोपी

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने मौके का मुआयना कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एएसपी रितेश चौधरी और एसडीओपी सीतापुर तुल सिंह पट्टावी के मार्गदर्शन में कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार प्रजापति की टीम ने मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी बाबूलाल को हिरासत में लिया।

पूछताछ में उसने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि हत्या के बाद वह जंगल की ओर भाग गया था। पुलिस ने खून से सना फावड़ा व कपड़े जब्त कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।