• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

छत्तीसगढ़ में तीन घंटे तक महिला से हैवानियत, दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल; CCTV में सुनाई दी चीखें

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।

By Asim Sen GuptaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 04 Apr 2026 02:05:16 PM (IST)Updated Date: Sat, 04 Apr 2026 02:18:45 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छत्तीसगढ़ में तीन घंटे तक महिला से हैवानियत, दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल; CCTV में सुनाई दी चीखें
अंबिकापुर में कबाड़ बीनने वाली महिला की नृशंस हत्या के बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिस।

HighLights

  1. अंबिकापुर के रिंग रोड फुटपाथ पर महिला की हत्या
  2. हत्या से पहले 3 घंटे तक आरोपी ने की हैवानियत
  3. मृतका और संदिग्ध दोनों साथ में बीनते थे कबाड़

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। महामाया प्रवेश द्वार से सटे रिंग रोड के फुटपाथ पर एक अज्ञात महिला की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारे ने न केवल महिला का सिर पत्थर से कुचल दिया, बल्कि उसके निजी अंग में पानी की बोतल डालकर क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध की तलाश जारी है।

तीन घंटे तक जारी रहा मौत का तांडव

सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि यह खौफनाक वारदात रात करीब 1:00 बजे से भोर के 4:00 बजे के बीच हुई। फुटेज में संदिग्ध आरोपी और महिला रात एक बजे महामाया रोड से सद्भावना चौक की ओर जाते दिखे हैं। रिंग रोड स्थित मछली और मटन की दुकानों के पास, जहां रात में सुरक्षा के लिए ग्रीन नेट लगाया जाता था, आरोपी ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे घसीटकर बगल की दुकान में ले गया, जहां पत्थर से सिर कुचलकर उसकी जान ले ली।


CCTV और वॉइस रिकॉर्डर में कैद हुई चीखें

घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में दरिंदगी की तस्वीरें साफ नजर आ रही हैं। हालांकि, जिस स्थान पर हत्या हुई, वह कैमरा की सीधी नजर में नहीं था, लेकिन पास के वॉइस रिकॉर्डर में मृतका की आखिरी चीखें कैद हुई हैं। महिला बार-बार 'नहीं मारने' की गुहार लगा रही थी, लेकिन आरोपी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। सुबह करीब 4:00 बजे संदिग्ध को घटनास्थल से जाते हुए देखा गया है।

साथ में कबाड़ बीनते थे दोनों

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतका और संदिग्ध आरोपी खानाबदोश थे और साथ में कबाड़ बीनने का काम करते थे। स्थानीय कबाड़ विक्रेताओं ने पुष्टि की है कि वे अक्सर साथ देखे जाते थे। हालांकि महिला के अलग-अलग नाम सामने आने के कारण अभी तक उसकी आधिकारिक पहचान नहीं हो सकी है। एसएसपी राजेश अग्रवाल, फोरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके का मुआयना किया है।

सुरक्षा पर उठे सवाल

घनी आबादी और मुख्य चौराहे के पास हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व पार्षद सतीश बारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी और मांग की है कि ऐसे संवेदनशील इलाकों में रात के समय पुलिस कर्मियों की स्थायी ड्यूटी लगाई जाए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। उसके अलग-अलग नाम कुछ लोगों ने बताए हैं, इसलिए अभी कुछ भी स्पष्ट बता पाना संभव नहीं है। संदिग्ध की पहचान हो चुकी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई है। उसके पकड़ में आने के बाद घटना का कारण स्पष्ट हो जाएगा। महिला की भी पहचान हो जाएगी।

-राजेश अग्रवाल DIG व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।