
मनेंद्रगढ़ नईदुनिया न्यूज: मनेन्द्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही यात्री बस हंसवाही पहाड़ के पास सेमरमथानी मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में बस मालिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे में करीब 30 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की सूचना है, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और आर्थिक सहायता की घोषणा
मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर हुई भीषण बस दुर्घटना में 6 लोगों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस हृदयविदारक घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। राज्य शासन द्वारा मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख तथा घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। घायलों का सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ एवं जिला अस्पताल चिरमिरी में उपचार जारी है, जबकि गंभीर रूप से घायल 2 यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। घायलों के इलाज के लिए जिला प्रशासन को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 22, 2026
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार यात्री बस मनेन्द्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही थी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। इसी दौरान हंसवाही पहाड़ के पास सेमरमथानी मोड़ पर बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित एक विशालकाय पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा। दुर्घटना के बाद बस में फंसे यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए
इस भीषण हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों में बस मालिक और चालक के शामिल होने की बात सामने आई है। इसके अलावा करीब 30 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायलों में चार की स्थिति गंभीर है जिनका इलाज जारी है। गर्भवती महिला के पेट में उसके बच्चे केी भी मौत हो चुकी है
हादसे की सूचना मिलते ही केल्हारी थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से क्षतिग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल यात्रियों का इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस और प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य के साथ घटना से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।
मनेंद्रगढ़ अस्पताल के अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी ने बताया कि हादसे में घायल 30 लोगों का इलाज मनेंद्रगढ़ में जारी है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, हादसे में करीब 6 लोगों की मौत होने की जानकारी दी गई है।
यह पूरा मामला केल्हारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल हादसे के कारणों और दुर्घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों की पुष्टि की जानी बाकी है।
केल्हारी थाना क्षेत्र का मामला
केल्हारी थाना प्रभारी मनीष धुबे ने बताया कि हादसा कैसे और क्यों हुआ इसकी जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ये साफ हो पाएगा कि हादसा किस वजह से हुआ। पुलिस हादसे में मृत और घायलों की पहचान कर उनके परिवारवालों को सूचित करने का काम भी कर रही है।
बस हादसे में घायलों की सूची
एस सिंह, पिता श्री प्रकाश, उम्र 45 वर्ष, निवासी केल्हारी (हंसपुर)
शब्बीर, पति अमज़द खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी तीनदण्डाई
मो. रिहान, पिता अमज़द खान, उम्र डेढ़ वर्ष, निवासी तीनदण्डाई
मो. अफरोज, पिता अमज़द खान, उम्र 8 वर्ष, निवासी तीनदण्डाई
प्रिंयका
वसुंधरा
सृष्टि
अंश, पिता जितेन्द्र, उम्र 5 वर्ष, निवासी डुगला, केल्हारी
श्यामवती, पति हीरालालसकलनिया, पति हीरालाल, निवासी बंदटोला
लक्ष्मी, पति जितेन्द्र, उम्र 27 वर्ष, निवासी डुगला, केल्हारी
शिवानी, पिता जितेन्द्र, उम्र 8 वर्ष, निवासी डुगला, केल्हारी
सुशीला, पति राहुल, उम्र 25 वर्ष, निवासी लधुआ, केल्हारी
नितेश, पिता दिनेश कुमार, उम्र 54 वर्ष, निवासी छरछीराम निषाद
मीरा, पति दिनेश, उम्र 30 वर्ष
सुधा, पिता छोटेलाल, उम्र 12 वर्ष, निवासी दुगला, केल्हारी
सूरज, पिता जगदीश