• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये कैसा अंधविश्वास, पिता बनने के लिए निगल गया जिंदा चूजा... सांस नली में फंसने से गई जान

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में युवक की संदिग्ध मौत के बाद डॉक्टर ने उसका पोस्टमार्टम किया तो गले में से चूजा मिला। चूजा युवक की सांस नली और भोजन नली में...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 16 Dec 2024 12:46:27 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Dec 2024 12:58:15 PM (IST)
ये कैसा अंधविश्वास, पिता बनने के लिए निगल गया जिंदा चूजा... सांस नली में फंसने से गई जान
युवक के गले में से डॉक्टर ने यह चूजा निकाला है।

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक युवक जिंदा चूजा निगल गया।
  2. सांस नली में चूजा फसने के बाद दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
  3. युवक पिता बनने की चाह में जादू-टोना करने वालों के संपर्क में था।

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर(Chhattisgarh News)। सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदकालो में युवक ने मुर्गी का जिंदा चूजा निगल लिया। सांस नली और खाने की नली में चूजा फंसने के कारण दम घुटने से युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के दौरान चूजा गले के पास से बाहर निकला। युवक निसंतान था।

संतान की लालसा में जादू टोना में फंसकर युवक द्वारा चूजा निगलने की आशंका जताई जा रही है। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदकालो निवासी आनंद यादव (35) को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।


स्वजन पोस्टमार्टम को तैयार नहीं हो रहे थे

स्वजन पोस्टमार्टम को तैयार नहीं थे। उनका दावा था कि युवक नहाकर आया था। अचानक चक्कर आने से वह गिर गया था। ऊपरी तौर पर चोट के निशान नहीं थे। घरवालों द्वारा मौत की दी जा रही जानकारी संदेहास्पद थी, इस कारण पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।

पोस्टमार्टम के दौरान शुरू में तो कुछ पता ही नहीं चला लेकिन गले के पास चीरा लगाया गया तो मुर्गे का खड़ा चूजा निकला। यह देखकर चिकित्सक भी अचरज में पड़ गए। चूजा निगलने के दौरान दम घुट जाने से युवक की मौत हुई थी।

डॉक्टर ने कहा- 15 हजार शवों को पीएम किया, पहली बार सामने आया ऐसा केस

naidunia_image

पोस्टमार्टम करने वाले डॉ संतू बाघ का कहना है कि उन्होंने अब तक 15 हजार शवों का पीएम किया है, लेकिन पहली बार ऐसा मामला सामने आया है। डॉ. बाघ के अनुसार चूजे की लंबाई करीब 20 सेंटीमीटर की थी। चूजे का एक हिस्सा युवक की श्वास नली और दूसरा हिस्सा खाने की नली में फंसा था।

वह पिता बनना चाहता था

आशंका जताई जा रही है कि दम घुटने से उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। युवक जिंदा चूजा क्यों निगल रहा था इसका कोई ठोस कारण अब तक निकलकर सामने नहीं आया है। गांववालों ने आशंका जताई है कि युवक को कोई संतान नहीं थी। वह पिता बनना चाहता था। इसके लिए वह गांवों में रहने वाले बैगा, देवारों के संपर्क में था।

जादू टोने के चक्कर में निगला

आशंका जताई जा रही है जादू टोने के चक्कर में उसने चूजे को निगला होगा। इस दौरान उसकी मौत हो गई। घरवालों ने मामले को छिपाने का प्रयास किया। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। गांव जाकर घरवालों से पूछताछ में कारण और स्पष्ट हो जाएगा।